धनबाद : त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखी गए है 2378 बूथों की मतदान सामग्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

धनबाद : त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखी गए है 2378 बूथों की मतदान सामग्री

security-dhanbad-counting
धनबाद (आर्यावर्त संवाददाता) 16 दिसंबर 2019 को सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी एवं बाघमारा में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के पश्चात मतदान सामग्री को कृषि उत्पादन बाजार समिति के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अमित कुमार ने बताया कि मतदान के पश्चात सिंदरी विधानसभा के 426 मतदान केंद्र, निरसा के 424, धनबाद के 458, झरिया के 346, टुंडी के 369 एवं बाघमारा विधानसभा के 355 मतदान केंद्रों से प्राप्त मतदान सामग्री को कृषि उत्पादन बाजार समिति के प्रांगण में बने स्ट्रोंग रुम में सील कर त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि मतदान सामग्री की केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, झारखंड आर्म्ड पुलिस तथा जिला आर्म्ड पुलिस चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: