देवधा/मधुबनी(अनुराग कुमार) भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में शराबबंदी के बाद शराब तस्करी ओर पशु तस्करी इनदिनों अपने चरम पर है। लाख प्रयासों के बावजूद ये सब रुकने का नाम नही ले रहा है। इसी तरह के कुख्यात एक वाशु तस्कर मधुबनी जिले के देवधा थाना ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त सूचनानुसार इसके खिलाफ पहले से देवधा थाना में केस संख्या-150/19, दिनांक-04/12/19 दर्ज है, जिसमें ये पशु तस्कर फरार चल रहा था। काफी मसक्कत के बाद आज इस पशु तस्कर को देवधा थानाक्षेत्र से देवधा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए देवधा थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि एक पुराने केस में वांछित ये अपराधी आज हमलोगों के द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसको जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार हुए पशु तस्कर का नाम-मो० नजीम उर्फ अरीबा, पिता:-स्व० बिलटू अंसारी, घर:- देवधा मध्य, बड़ी मस्जिद का निवासी है। जिसको आज जेल भेज दिया गया है।
गुरुवार, 23 जनवरी 2020
मधुबनी : एक केस में फरार में पशु तस्कर हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें