भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2020

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को

bjp-president-election-20-january
नयी दिल्ली 17 जनवरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 21 जनवरी के पहले नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम की आज घोषणा कर दी। माना जा रहा है कि कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पार्टी के नये अध्यक्ष होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह ने यहां यह घोषणा की। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र सुबह 10 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक भरे जाएंगे और 13:30 बजे नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। श्री सिंह के अनुसार नामांकन पत्र 13:30 बजे से 14:30 बजे तक वापस लिये जा सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 21 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से दो बजे के बीच मतदान कराया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि पिछले कुछ माह से बूथ से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तरीय सांगठनिक चुनाव चल रहे थे और अब तक 75 प्रतिशत बूथ समितियाें, 50 प्रतिशत मंडल समितियों, 60 प्रतिशत जिला समितियों का चुनाव होने के बाद 21 प्रांतों में प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव संपन्न हो गया है। इसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की गयी है। बताया गया है कि माह के अंत में एक दिन के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक दिल्ली में बुलायी जा सकती है। 

कोई टिप्पणी नहीं: