बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा ‘छीने गए’ अधिकारों की रक्षा करेगा एनआरसी : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जनवरी 2020

बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा ‘छीने गए’ अधिकारों की रक्षा करेगा एनआरसी : भाजपा

caa-will-save-minority-rights-bjp
रांची, 19 जनवरी, झारखंड भाजपा ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) देश के अल्पसंख्यकों के उन अधिकारों की रक्षा करेगी जो बांग्लादेशी घुसपैठियों ने उनसे ‘‘छीन लिए’’ हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘...देश में रह रहे अल्पसंख्यकों को उनके कानूनी अधिकार मिलेंगे और एनआरसी उनके उन अधिकारों की रक्षा करेगा, जो बांग्लादेश से आए घुसपैठिए ने उनसे छीन लिए हैं।’’  उन्होंने विपक्षी दलों से कहा कि वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर ‘‘अल्पसंख्यकों के मन में भय पैदा नहीं करें’’ बल्कि उन्हें बताएं कि सीएए में ‘‘उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है’’। शाहदेव ने कहा, ‘‘... सीएए के अनुसार एक दिसंबर, 2014 को या उससे पहले अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई और सिख समुदायों के लोगों को अवैध घुसपैठिये (प्रवासी) नहीं समझा जाएगा।’’  उन्होंने कहा कि सीएए की धारा 6बी (4) के अनुसार यह कानून असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के आदिवासी इलाकों के अलावा संविधान की छठी अनुसूची के तहत आने वाले इलाकों में लागू नहीं होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: