जमशेदपुर (प्रमोद कुमार झा) जमशेदपुर में जेवीएम कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्होंने एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाइयां दी और बाबूलाल मारंडी की लंबी उम्र की कामना भी की गई. इस दौरान मौजूद वृद्धों को फल के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं दी गई. झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन झारखंड युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित ओल्ड एज होम में केक काटकर मनाया. इस अवसर पर झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह भी मौजूद थे. केक काटने के बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाइयां दी और बाबूलाल मारंडी की लंबी उम्र की कामना भी की गई. इस दौरान मौजूद वृद्धों को फल के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं दी गई इस बारे में झारखंड विकास युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि जमशेदपुर में जिला कमेटी की ओर से झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी का 62वां जन्मदिन बाराद्वारी में वृद्ध आश्रम में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने केक काटा और उनके स्वस्थ्य रहने की कामना की गई. युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने आगे कहा कि आश्रम के लोगों को फल और आवश्यक वस्तु भी प्रदान की गई. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन समर्पण दिवस के रूप में हम लोग मना रहे हैं.
शनिवार, 11 जनवरी 2020
Home
जमशेदपुर
झारखण्ड
जमशेदपुर: कार्यकर्ताओं ने मनाया बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन, कहा- समर्पण दिवस है आज का दिन
जमशेदपुर: कार्यकर्ताओं ने मनाया बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन, कहा- समर्पण दिवस है आज का दिन
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें