मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : केन्द्रीय चयन पर्षद(सिपाही भर्ती), बिहार पटना द्वारा बिहार पुलिस/बिहार सैन्य पुलिस एवं अन्य इकाईयों में सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा हेतु दिनांक 12.01.2020(रविवार) को लेकर सदर अनुमंडल क्षेत्र में कुल 08 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमें राम कृष्ण महाविद्यालय, मधुबनी, रिजनल सेकेड्री स्कूल, जीवछ चौक सप्ता, इंडियन पब्लिक स्कूल, मधुबनी, डी.एन.वाई. काॅलेज, मधुबनी, पोल स्टार, मधुबनी, जे.एन. काॅलेज, मधुबनी, एस.एन.एस.डी.एन.जी. वाट्सन +2 उच्च स्कूल, मधुबनी तथा जी.एम.एस.एस+2 उ. वि. मधुबनी एवं दिनांक 20.01.2020 को सदर अनुमंडल क्षेत्र के राम कृष्ण महाविद्यालय, मधुबनी, रिजनल सेकेड्री स्कूल, जीवछ चौक सप्ता, इंडियन पब्लिक स्कूल, मधुबनी, डी.एन.वाई. काॅलेज, मधुबनी, पोल स्टार, मधुबनी, जे.एन. काॅलेज, मधुबनी, एस.एन.एस.डी.एन.जी. वाट्सन +2 उच्च स्कूल, मधुबनी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली 10ः00 बजे पूर्वा. से 12ः00 बजे मध्याह्न तथ एवं द्वितीय पाली 02ः00 बजे अप0 से 04ः00 बजे अप0 तक निर्धारित की गयी है। इस अवसर पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराये जाने हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा अवधि तक 500 गज की परीधि में धारा 144 लागू की गयी है। साथ ही इस दौरान सभी लोगों से निषेधाज्ञा का उल्लंघन नहीं करने की अपील की गयी।
शनिवार, 11 जनवरी 2020
मधुबनी : कल को 08 परीक्षा केन्द्रों पर होगी सिपाही भर्ती की परीक्षा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें