नयी दिल्ली, 18 जनवरी, कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 54 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया को कृष्णा नगर और हारून यूसुफ को बल्लीमारान से उम्मीदवार बनाया गया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट दिया गया है जहां से वह निवर्तमान विधायक हैं। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की पुत्री शिवानी चोपड़ा को कालकाजी और चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद की पत्नी को संगम विहार से टिकट मिला है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। गौरतलब है कि दिल्ली में 70 सदस्यीय आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जायेंगे।
शनिवार, 18 जनवरी 2020
दिल्ली के लिए कांग्रेस के 54 उम्मीदवार घोषित
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें