झारखण्ड के लोगों ने जो सम्मान दिया है, उसकी आवाज दूर तक जा रही है, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन कल पूर्व राष्ट्रपति से लेंगे "चैम्पियन ऑफ चेंज आवार्ड"...राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के प्रति जताया आभार, मुख्यमंत्री रोज की तरह आज भी आम लोगों से मिले, सभी ने अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री से साझा किया
रांची (प्रमोद कुमार झा) यह मेरा सौभाग्य है। मुझे झारखंड की सवा तीन करोड़ लोगों ने जो सम्मान दिया है, उसकी आवाज दूर तक जा रही है। "चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड मुझे नहीं बल्कि राज्य की जनता को मिल रहा है। यह पुरस्कार मेरे लिए नहीं। राज्य के लोगों के लिए है। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के हाथों अवार्ड सम्मान की बात है। मैं उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में कही। मालूम हो कि मुख्यमंत्री को बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप में अनुकरणीय कार्य करने के लिए "चैम्पियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019" से 20 जनवरी 2020 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। लगातार राज्य के लोगों का मुख्यमंत्री से मिलने की बात पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोगों को मैं नमन करता हूं। यह सुनने वाली सरकार है। सबकी सुनेगी और सबको साथ लेकर चलेगी। 5 साल में जो दुर्दशा राज्य की हुई है, उसे भी ठीक करना है। यह जिम्मेदारी हम पर है। लोगों से मिल रहा हूं और उनकी समस्याओं का समाधान करने में जुटा हूँ। मैं केवल काम करता हूं। लोगों की समस्याओं का समाधान हो। यही मेरी प्राथमिकता है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें