विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 460 अरब डॉलर के पार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 जनवरी 2020

विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 460 अरब डॉलर के पार

indian-foreign-exchange-reach-460-million-dollar
मुंबई 10 जनवरी, देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 15वें सप्ताह बढ़ता हुआ 03 जनवरी को समाप्त सप्ताह में पहली बार 360 अरब डॉलर के पार पहुँच गया। रिजर्व बैंक द्वारा गुरुवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 03 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.69 अरब डॉलर बढ़कर 461.16 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 27 दिसंबर 2019 को समाप्त सप्ताह में यह 2.52 अरब डॉलर बढ़कर 457.47 अरब डॉलर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 03 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.01 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 427.95 अरब डॉलर पर रहा। स्वर्ण भंडार भी 66.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 28.06 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 30 लाख डॉलर बढ़कर तीन अरब 70 करोड़ 30 लाख डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 70 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ एक अरब 44 करोड़ 70 लाख डॉलर पर रहा।  

कोई टिप्पणी नहीं: