झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 19 जनवरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जनवरी 2020

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 19 जनवरी

पांच दिवसीय सीएसजे ट्राफी-2020 का 19 जनवरी को होगा समापन,  अंतिम दिन 4 क्वार्टर फायनल, 2 सेमीफायनल एवं 1 फायनल मैच खेला जाएगा, जिले की विभिन्न खेलों की 10 प्रतिभाओं का किया जाएगा सम्मान 

jhabua news
झाबुआ। कलेक्टोरेट स्पोर्ट्स झाबुआ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सीएसजे ट्राफी-2020 का आयोजन शहर के काॅलेज मैदान पर किया जा रहा है। क्रिकेट टूनामेंट में प्रतिदिन अलग-अलग विभागीय टीमों के बीच 10 मुकाबले हो रहे है। चैथे दिन 18 जनवरी, शनिवार को टीमों के बीच 11 मैच खेले गए। अंतिम दिन 19 जनवरी, रविवार को 4 क्वार्टर मैचख् 2 सेमीफायनल एवं 1 फायनल मैच खेला जाएगा। फायनल मैच में विजेता एवं उप विजेता टीम को अतिथियों द्वारा ट्राफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही इस दौरान जिले की विभिन्न खेलों की 10 उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान समारोह भी रखा गया है। जानकारी देते हुए कलेक्टोरेट स्पोर्टस के अध्यक्ष नजरू मेड़ा एवं सचिव प्रदीप रामावत ने बताया कि चैथे दिन शनिवार को प्रथम मैच अध्यापक इलेवन वर्सेस वन विभाग का हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वन विभाग ने 6 ओवर में 33 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए अध्यापक इलेवन ने 5 ओवर 1 गेंद पर ही 36 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। दूसरा मैच पुलिस इलेवन और कलेक्टर मिक्स इलेवन का हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कलेक्टर मिक्स इलेवन ने 30 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए 3 ओवर 4 गेंद पर ही पुलिस इलेवन ने 32 रन बनाकर जीत हासिल की। तीसरा मैच ट्रायबल इलेवन वर्सेस वेटनरी इलेवन के मध्य हुआ। जिसमें ट्रायबल इलेवन ने 62 रन बनाए। दूसरी पारी में वेटनरी इलेवन 6 ओवर में महज 41 रन ही बना पाया। चैथा मैच आरडी इलेवन ओर राजस्व इलेवन का हुआ, जो काफी रोमांचक रहा। जिसमें राजस्व इलेवन ने 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 44 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए आरडी इलेवन ने 3 विकेट खोकर 47 रन बनाकर जीत दर्ज करवाई।

कृषि इलेवन के खिलाड़ी विजय ने बनाए 73 रन, किया पुरस्कृत
पांचवा मैच कृषि इलेवन वर्सेस षिक्षा विभाग इलेवन का हुआ। जिसमें कृषि इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 93 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसमें बेटसमेन विजय ने सर्वाधिक 73 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए जिला षिक्षा विभाग की टीम 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 37 रन ही बना पाई। सर्वाधिक रन बनाने पर एवं मैच जीताने पर कृषि इलेवन के खिलाड़ी विजय को कृषि विभाग उप संचालक डाॅ. जीएस त्रिवेदी की ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आरडी इलेवन न्याय विभाग से एक तरफा जीता
छटवां मैच कलेक्टर इलेवन और नगरपालिका का हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी कर नगरपालिका ने 55 रन बनाए, तो दूसरी पारी खेलते हुए कलेक्टर इलेवन ने 56 रन 1 विकेट के नुकसान पर बनाकर जीत हासिल की। सातवां मैच अध्यापक इलेवन वर्सेस पुलिस इलेवन का हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए अध्यापक इलेवन ने 4 विेकेट खोकर 45 रन बनाएं, जिसका पीछा करते हुए पुलिस इलेवन ने महज 2 विकेट के नुकसान पर ही 48 रन बनाकर फतह हासिल की। पुलिस इलेवन की ओर से बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, रक्षित निरीक्षक चेतनसिंह बघेल एवं थाना प्रभारी सुरेन्द्र गाडरिया ने भी की और टीम को हौंसला अफजाई कर जीत हासिल करवाई। इस मैच के दौरान एक खिलाड़ी अध्यापकों मे से नहीं होने पर पुलिस इलेवन के खिलाड़ियों ने आब्जेक्षन जताया। उचित निर्णय के बाद मैच पुनः आरंभ हुआ। आठवां मैच आरडी इलेवन और न्याय विभाग का हुआ। जिसमें आरडी इलेवन ने 7 विकेट खोकर 69 रन बनाए और बदले में न्याय विभाग की टीम महज 9 विकेट खोकर 14 रन ही बना पाई। यह मैच एक तरफा आरडी इलेवन ने जीता।

छक्का लगाकर मैच जीती ट्रायबल इलेवन
नौवा मैच ट्रायबल इलेवन और पुलिस इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें पुलिस इलेवन ने 31 रन बनाए, बदले में ट्रायबल इलेवन ने एक छक्के की बदौलत 37 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। दसवां मै कलेक्टर इलेवन और अभिभाषक इलेवन के हुए मैच में कलेक्टर इलेवन 59 रन बनाकर विजयी रहा। 11वां मैच वेटनरी और ट्रायबल मिक्स का हुआ, जो जारी था।

यह रहे अतिथि
शनिवार को टूनामेंट में अतिथि के रूप में प्रभारी तहसीलदार झाबुआ प्रवीण ओहरिया, नायब तहसीलदार हर्षल बहरानी, गणपत डावर, संजय चैहान, आबकारी विभाग के उप निरीक्षक अखिलेष सोलंकी, जिला मत्स्य अधिकारी यूसी भाटी, जिला षिक्षा केंद्र के सहायक संचालक अजय चैहान के साथ सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेष पटेल, वरिष्ठ सदस्य विकास शाह, अंकुष कांठी आदि  उपस्थित रहे।

रविवार को होगा फायनल मुकाबला
रविवार को 4 क्वार्टर फायनल मुकाबले, 2 सेमीफायनल एवं 1 फायनल मैच होगा। बाद विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्राफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  कलेक्टर प्रबल सिपाहा, पुलिस अधीक्षक विनीत जैन, जिला परिवहन अधिकारी राजेष गुप्ता, अपर कलेक्टर एसपीएस चैहान, सहायक आयुक्त प्रषांत आर्य, एसडीएम अभय खराड़ी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान जिले की खेल प्रतिभाओं में दिपीका पिता गुलसिंह भूरिया, कु. अंजु पिता नरसिंह मेड़ा, कु. संगीता भूरिया, कु. दीपिका सुरसिंह मेड़ा, मनीष गामड़, नानुराम पिता उफानसिंह सोलंकी, सोहेल करीम खान, कु निधि त्रिपाठी, बाॅडी बिल्डर गुलाबसिंह गुंडिया एवं भाला फेंक खिलाड़ी सरदारसिंह चैहान का सम्मान किया जाएगा।

शासकीय हाईस्कूल तलावली के बच्चों को ऊनी एवं नए वस्त्रों का किया गया वितरण, सिलेक्षन गारमेंट्स ने किया आयोजन

jhabua news
झाबुआ। शहर के राजवाड़ा पर प्रतिष्ठित कपड़ा शो-रूम सिलेक्षन गारमंेटस की ओर से समय-समय पर विभिन्न स्कूलों में निर्धन एवं निराश्रित वर्ग के बच्चों को कपड़ों का वितरण कर पुण्य लाभ अर्जन किया जाता है। इसी क्रम में झाबुआ विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल तलावली मे ंमकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष में 150 निर्धन वर्ग के बच्चों को ऊनी एवं नए कपड़ों का वितरण किया। सिलेक्षन गारमेंट्स की ओर से श्रीमती पूर्णिमा कोठारी एवं श्रीमती इंदिरा सोलंकी ने यहां पहले बच्चांे की राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत योग प्रदर्षन की क्रियाएं, जिसके तहत प्रणायाम एवं आसन आदि देखा, बाद बच्चों ने नृत्य भी प्रस्तुत किए। जिनकी दोनो महिला अतिथियों ने जमकर सराहना की। अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान जितेन्द्रसिंह सोलंकी ने किया। बाद श्रीमती कोठारी एवं श्रीमती सोलंकी की ओर से बच्चों को कड़कड़ाती ठंड से राहत के लिए ऊनी स्वेटर एवं नए कपड़ों का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चें अत्यंत प्रसन्नचित हुए एवं उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर श्रीमती कोठारी एवं श्रीमती सोलंकी ने आगामी समय में भी बच्चों को हर संभव सहयोग करने हेतु आष्वास्त किया। उक्त कार्यक्रम में सहयोग सुश्री मोनिका नलवाया, सोनल चैहान, मानसिंह बामनिया, नवलसिंह भूरा, दुला परमार, राकेष मेड़ा आदि का रहा।

यातायात सप्ताह अंतर्गत स्कूली छात्रों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी, फिट इंडिया योजना अंतर्गत निकाली साइकिल रैली

jhabua news
झाबुआ। जिले के झकनावदा स्थित शासकीय उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय में 18 जनवरी शनिवार को सुबह पुलिस चैकी झकनावदा के प्रधान आरक्षक उमेश पुरोहित ने स्कूल प्रांगण में बच्चों को यातायात सप्ताह की जानकारी दी। साथ ही चुने से रोड का विभाजन कर बच्चों को दाएं-बाएं चलने के बारे में बताया। श्री पुरोहित द्वारा बच्चों को समझाईष दी कि आप बड़े होकर भविष्य में भी यदि यातायात के बताए गए नियम पर चलेंगे तो हमेशा दुर्घटना से तो बचे रहेंगे। साथ ही अपने घर में जो भी टू-व्हीलर वाहन चलाता है, उनको भी हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सलाह दे।

साइकिल दिवस मनाया गया
बाद शासकीय उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय में दोपहर 2 बजे से साइकिल दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय फिट इंडिया मूमेंट के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर स्कूली छात्रों ने साइकिल रैली का आयोजन किया। जिसमें ग्राम पंचायत सचिव भीमसिंह कटारा, कंु. सूर्यप्रताप सिंह राठौर, शिक्षक हेमेंद्र जोशी, सहायक सचिव गिरधारी भायल, शिक्षक कैलाश कटारा, रामनारायण डांगी सहित स्कूल स्टाॅफ ने साइकिल रैली को स्कूल प्रांगण से रवाना कियां रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली। जिसके माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि आप प्रतिदिन साइकिल चलाएं, जिससे आपका शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही साथ ही वायु प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा।

जेएनवी में कक्षा 9वीं में प्रवेष परीक्षा के लिए प्रवेष-पत्र वेबसाइट से करे तुरंत डाउनलोड, बिना प्रवेष पत्र के परीक्षा में भाग लेने नहीं दिया जाएगा 

झाबुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेष परीक्षा के लिए प्रवेष-पत्र डाउनलोड होना शुरू हो गए है। प्रवेष पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ क्रमांक-1 की वेसाइट ‘‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाॅट जेएनवी  झाबुआ 1 डाॅट ओआरजी एवं डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाॅट नवोदय डाॅट जीओवी डाॅट इन’’ से डाउनलोड किए जा सकते है। सभी पंजीकृत अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड द्वारा प्रवेष पत्र डाउनलोड कर सकते है। जानकारी देते हुए संस्था प्राचार्य अब्दुल हमीद ने बताया कि कक्षा 9वीं की प्रवेष परीक्षा झाबुआ जिले के 2 परीक्षा केंद्र शासकीय बालक उमा विद्यालय रातीतलाई एवं शासकीय कन्या उमा विद्यालय झाबुआ पर आगामी 8 फरवरी, शनिवार को आयोजित होगी। बिना प्रवेष पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में भाग लेने का अवसर नहीं दिया जाएगा। अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ-1 के कार्यालय में अथवा कार्यालय दूरभाष नंबर 07392-244399, मोबाईल नंबर 80580-10762 एवं 98180-74364 पर संपर्क किया जा सकता है। 

चैतन्य रथ यात्रा में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता हेतु सहज योग केंद्र द्वारा एक दिन पूर्व निकाली जाएगी निमंत्रण यात्रा
आयोजन के पेंपलेट्स वितरण कर शामिल होने का दिया जाएगा निमंत्रण
झाबुआ। देष के विभिन्न प्रांतों से होकर 20 जनवरी को झाबुआ में प्रवेष करने वाली ‘‘सहज योग महायोग’’ चैतन्य रथ यात्रा में शहर के लोगों की अधिक से अधिक सहभगिता एवं इस दौरान पैलेस गार्डन पर होने वाले आत्म साक्षात्कार एवं संगीत निषा कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों से शामिल होने हेतु आयोजन के एक दिन पूर्व 19 जनवरी, रविवार शाम को सहज योग केंद्र झाबुआ द्वारा निवेदन यात्रा निकाली जाएगी। जानकारी देते हुए सहज योग केंद्र से जुड़े योगेन्द्र बैरागी ने बताया कि यह चैतन्य रथ यात्रा परम् पूज्य माताजी निर्मला देवी की असीम कृपा से निकाली जा रहीं है। ध्यान, आनंद, प्रेम और शांति से भरपूर इस यात्रा का आगमन 20 जनवरी, सोमवार को शाम 5 बजे दिलीप गेट से होगा। जहां यात्रा की आगवानी एवं स्वागत-सत्कार करने के बाद चैतन्य रथ यात्रा यहां से चेतन्य मार्ग, विजय स्तंभ तिराहा, जिला चिकित्सालय मार्ग, बस स्टेंड गांधी चैराहा, मेन बाजार, थांदला गेट, बाबेल चैराहा, आजाद चैक, श्री गौवर्धननाथ मंदिर तिराहा, श्री चारभुजानाथ मंदिर से राजवाड़ा होते हुए पैलेस गार्डन पहुंचेगी। जहां सहज योग ध्यान द्वारा आत्म साक्षात्कार एवं संगीत निषा का आयोजन शाम 7.30 बजे से होगा। यहां से यात्रा अपने अगले पड़ाव राजगढ़ जिला धार के लिए रवाना होगी।

निवेदन यात्रा निकालकर सभी से शामिल होने की अपील
श्री बैरागी ने आगे बताया कि इसी क्रम में चैतन्य रथ यात्रा में अधिक से अधिक लोग सहभागिता करे एवं पैलेस गार्डन पर आयोजित कार्यक्रम में भी शत-प्रतिषत लोगों की सहभागिता होकर वे भरपूर लाभ ले सके, इस हेतु 19 जनवरी, रविवार शाम 5 बजे यात्रा मार्ग बस स्टेंड गांधी चैराहा से पूरे रथ यात्रा मार्ग पर ढोल के साथ निवेदन यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान लोगों को पेंपलेट्स वितरित कर इसमें सहभागी बनने एवं यात्रा का स्वागत करने तथा पैलेस गार्डन पर होने वाले आत्म साक्षात्कार दिव्य दर्षन कार्यक्रम का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की जाएगी।

ष्साईकिल डेष्ष् पर साईकिल रैली का आयोजन सम्पन्न
     
झाबुआ । मध्यप्रदेष षासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देष अनुसार आज  दिनांक 18 जनवरी 2020 को अखिल भारतीय फिट इण्डिया मूवमेट के अंतर्गत ष्ष्साईकिल डेष्ष् पर साईकिल रैली का आयोजन जिला मुख्यालय झाबुआ पर किया गया। प्रातः 9 बजे साईकिल रैली को राजवाडा चैक झाबुआ पर डिप्टी कलेक्टर  श्री लक्ष्मीनारायण गर्ग एवं जिला पंचायत के अति. मु.का.अ. श्री दिनेष वर्मा ने हरी झण्डी देकर रवाना किया। इस अवसर पर पर बी.ई.ओ. श्रीमती आयषा कुरेषी, प्राचार्य श्री रविन्द्र सिंह सिसोदिया, नेहरू युवक केन्द्र के समन्वयक श्री अवधेष जोषी एवं  छात्र/छात्राएं साईकल रैली में उपस्थित थे। यह रैली राजवाडा से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैण्ड, जैल चैराहे से सिधे यातायात गार्डन डी.आर.पी. लाईन पहुचे जहा पर डिप्टी कलेक्टर श्री लक्ष्मीनारायण गर्ग एवं श्रीमती आयषा कुरैषी ने अपने उद्बोधन में कहा कि साईकिल चलाकर कैसे फिट रहा जा सकता है एवं पर्यावरण षुद्वि के लिये एवं साईकिल चलाकर कार्यालय एवं बाजार में उपयोग करे। साईकल चलाकर अपने स्वास्थ्य को तंदरूस्थ रखे आप स्वस्थ रहेगे, तभी आप समृद्वि की और जा सकते है। यातायात पुलिस का सहयोग एवं मार्गदर्षन इस रैली में रहा। कार्यक्रम में आभार प्राचार्य श्री रविन्द्र सिसोदिया ने माना।

10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समाहोर के लिये प्रतियोताएं 25 जनवरी 2020 कोेेे आयोजित
     
jhabua news
झाबुआ । उपरोक्त विषयान्तर्गत सन्दर्भित पत्र के पालन में दिये गये निर्देषानुसार पूर्व वर्षा की भांति इस वर्षा भी 10वी  राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाना है। आगमी 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस दिनांक 25 जनवरी को आयोजित किया जावेगा। 10 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 के लिए उच्च/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं महाविद्यालय में निबंध वाद-विवाद स्लोगन लेखन एवं चित्रकला हेतु संस्था स्तर पर चयनित प्रतिभागियो के परिणाम चाहे गये है। किन्तु आपकी संस्था उच्चा/उच्चतर विद्यालय एवं महाविद्यालयो के प्रतिभागियो के परिणाम आज दिनांक तक अप्राप्त है। अतः चयनित प्रतिभागियो के परिणाम दिनांक 20 जनवरी को प्रातः 11 बजे नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को भेजते हुये इस  कार्यालय को अवगत कराना सुनिष्चित करे। 

सघन पल्स पोलियो अभियान की रैली दिनांक 19 जनवरी 2020 (रविवार) को आयोजित होगा
      
झाबुआ । प्रभारी सीएमएचओ डाॅ. एम किराड ने राजवाडा चैक से पोलियो की जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जो मुख्य बाजार से होते हुए, आजाद चैक, थांदला गेट, बस स्टैषन होते हुए जिला अस्पताल तक पहुच कर 0 से 5 वर्ष के बच्चो को पालिया रविवार 19 जनवरी को अपने निकटतक पोलियो बूथ पर दो बून्द जिंदगी की पिलाने हेतु अभिभावको से बढचढ कर षामिल होकर इस अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी श्री डाॅ. राहुल गणावा, डाॅ. सावन चैहान, बीईओ श्रीमती आयषा कुरैषी, श्रीमती कोमल राठौर, श्रीमती अंजु भूरिया व समस्त जीएनएम नर्सिग छात्राएं एवं स्टाफ दिलीप खराडी, प्रितम बघेल, सत्यनारायण सोनी, प्रेमसिंह, चन्द्रेष ईत्यादी लोकसेवक उपस्थित रहे। सघन पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के 213998 लक्षित बच्चो को दो बून्द ओरल पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान की सफलता हेतु प्रथम दिवस बुथ पर पोलियो की दवा पिलाई जावेगी और द्वितीय और तृतीय दिवस को बाकी छुटे बच्चो को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जावेगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 513 बी टाईप बुथ व 469 सी टाईप बुथ और 41 ट्राजिंट बुथ बनाये गये है,जो बस स्टैण्ड, मैला बाजार और रेलवे स्टेण्ड आदि स्थानो पर पोलियो की दवा पिलायेगे और 7 मोबाईल टीमो का गठन किया गया है जो प्रतिदिवस प्रथम दिवस से ही घर-घर और मैला बाजार और अन्य स्थानो पर बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी एवं सभी बुथो पर कार्यरत 2048 व्हेक्सिनेटर्स के कार्य का मुल्यांकन करने के लिये 6 ब्लाको में 139 सुपरवाईजरो की नियुक्ति की गई है,जो इस अभियान की माॅनिटरिंग करेगे और प्रतिदिन अपने-अपने सेक्टरो की रिर्पोटिंग का कार्य करेगे। जिला स्तर पर 6 आब्जर्वर रखे गये है जो प्रति दिन विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम की माॅनिटरिंग करेगे।

आपकी सरकार आपके द्वार य¨जना का षिविर 20 जनवरी 2020 को मेघनगर विकासखण्ड के ग्राम रम्भापुर में आयोजित होगा
      
झाबुआ । जिले के नागरिक¨ं विशेष रूप से ग्रामीण रहवासिय¨ं की समस्याअ¨ं के निराकरण अ©र विकास के सुझाव¨ं पर अमल के लिये षासन द्वारा प्रारंभ की गई आपकी सरकार आपके द्वार योजना का षिविर जिले में 20 जनवरी 2020 को मेघनगर विकासखण्ड के ग्राम रम्भापुर में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने निर्देष दिये कि सभी जिला अधिकारी प्रातः 8 बजे आपकी सरकार आपके द्वार में चयनित विकासखण्ड मेघनगर के आकस्मिक भ्रमण के लिए चयनित गाँव में पहुचकर आम जनता से सम्पर्क कर योजना में सम्मिलित कार्यक्रम/गतिविधियो के संबंध में चर्चा कर फिडबेक ले। आकस्मिक भ्रमण वाले गाँव का नाम ग¨पनीय रहेगा। भ्रमण में गाँव की सभी संस्थाअ¨ं का निरीक्षण किया जायेगा। इन संस्थाअ¨ं में स्कूल, आँगनवाड़ी केन्द्र, राशन की दुकान, अस्पताल, ग्राम पंचायत का दफ्तर शामिल हैं। भ्रमण सुबह 9 से द¨पहर एक बजे तक रहेगा। इसके बाद द¨पहर द¨ बजे से रम्भापुर में विकासखण्ड स्तरीय शिविर में उपस्थित रहे। शिविर में आने वाले आवेदको की समस्याअ¨ं का तत्काल निराकरण करेे। जिन आवेदन¨ं का तुरंत निराकरण संभव नहीं ह¨गा, उसके संबंध में आवेदक क¨ सूचित करे। एक समय-सीमा में निराकरण का कार्य किया जाना है। षिविर में प्राप्त आवेदनो की इन्ट्री भी षासन के पोर्टल पर उसी दिन की जाना है। इसलिए सभी आवष्यक व्यवस्थाये सुनिष्चित करे। कलेक्टर ने शिविर के संबंध में मुनादी एवं अन्य उपाय¨ं से भी ग्रामीण¨ं तक सूचना पहुँचाने का कार्य करने के लिए सभी एसडीएम, सीईओ जनपद को निर्देषित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: