नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 21 जनवरी 2020

नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

jp-nadda-bjp-president-appointed
नयी दिल्ली 20 जनवरी, श्री जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। पार्टी के निर्वाचन अधिकारी राधा मोहन सिंह ने श्री नड्डा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किये जाने की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सबसे पहले श्री नड्डा को बधाई दी और उन्हें अध्यक्ष के कार्यालय तक ले गये। श्री नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे। वह छात्र जीवन से ही राजनीति में थे और केन्द्र में मंत्री भी रह चुके थे।  

कोई टिप्पणी नहीं: