मधुबनी : व्यवस्था एवं कुशल नेतृत्व को लेकर मधुबनी डीएम को मिला प्रशंसा पत्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

मधुबनी : व्यवस्था एवं कुशल नेतृत्व को लेकर मधुबनी डीएम को मिला प्रशंसा पत्र

madhubani-dm-honored
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) :  श्री गिरीश शंकर, भा0प्र0से0, मुख्य चुनाव पदाधिकारी, बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार, के द्वारा जिला पदाधिकारी, मधुबनी को प्रजातांत्रिक व्यवस्था बहाल रखने हेतु 2019 के पैक्स निर्वाचन कार्य में सक्षम एवं कुशल नेतृत्व प्रदान करने को लेकर प्रशंसा पत्र (पत्र के माध्यम) से दिया गया है।  जिसमें बताया गया है कि सहकारी समितियों के निर्वाचन में जिला पदाधिकारी-सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अपने भूमिका काफी महत्त्वपूर्ण है। पांच वर्षो के अंतराल पर बड़ी संख्या में एक साथ कई पैक्सों का निर्वाचन देय हो जाता है। वर्ष 2014 के बाद 2019 में राज्य में लगभग 07 हजार पैक्सों का निर्वाचन संपन्न हुआ। पैक्सों में प्रजातांत्रिक व्यवस्था बहाल रखने हेतु 2019 के पैक्स निर्वाचन कार्य में जिले में अपने टीम को सक्षम और कुशल नेतृत्व प्रदान करने को लेकर प्राधिकार द्वारा श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिला पदाधिकारी, मधुबनी को पत्र के माध्यम से प्रशंसा पत्र भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: