श्रीनगर, 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एहतियात के तौर पर कश्मीर घाटी में बंद की गई मोबाइल फोन सेवाओं को कुछ घंटे बाद रविवार को फिर से शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा, ‘‘कश्मीर में शाम चार बजे मोबाइल टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी गई।’’ उन्होंने बताया कि हालांकि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी। घाटी में 2005 से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा बंद करना सुरक्षा ड्रिल का हिस्सा है। दरअसल 2005 में आतंकवादियों ने मोबाइल फोन के जरिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के निकट आईईडी विस्फोट किया था। इसी बीच गणतंत्र दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बहाल किये जाने के कुछ घंटों बाद शनिवार को अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सेवाओं को फिर से बंद कर दिया था।
रविवार, 26 जनवरी 2020
कश्मीर में मोबाइल फोन सेवाएं फिर शुरू हुई
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें