गया, 08 जनवरी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। श्री कुमार ने गया शहर से करीब 14 किलोमीटर दूर भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया पहुंच कर तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु से मुलाकात की। उन्होंने करीब आधे घंटे तक बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा से बातचीत की और पर्यावरण संकट को लेकर बिहार में चलाये जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने धर्मगुरू को बताया कि गया और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को दूर करने की दिशा में भी कदम उठाये जा रहे हैं और गंगा का पानी गया तक पहुंचाने की भी योजना पर काम चल रहा है
बुधवार, 8 जनवरी 2020
नीतीश ने तिब्बती बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें