जमशेदपुर : पंचायत प्रतिनिधियों की पहाड़भागा में आयोजि वनभोज सह मिलन समारोह संपन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जनवरी 2020

जमशेदपुर : पंचायत प्रतिनिधियों की पहाड़भागा में आयोजि वनभोज सह मिलन समारोह संपन्न

कर्त्तव्यनिष्ठ सम्मान 2020 स्मृति चिन्ह समान स्वरुप भेंट कर सम्मानित किया गयाविधायक संजीव सरदार, जिला परिषद चेयरमैन,  सदस्य सहित कई अतिथि शामिल हुएगांवकी सरकार पंचायत प्रतिनिधि एकजुटता का परिचय दिए
panchayat-repersantative-meet-jharkhand
जमशेदपुर : आर्यावर्त संवाददाता, जमशेदपुर प्रखंड उप मुखिया संघर्ष समिति के तत्वधान नरवा स्थित पहाड़भाग में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें जमशेदपुर प्रखंड के 55 पंचायतों के मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य उपस्थित हुए। इसकी अलावे अतिथि के रुप में विधायक संजीव सरदार, ,जिला परिषद चेयरमन ब्लू रानी,, जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, सुनीता साह, सुदीप्तो राना डे जमशेदपुर प्रंखड के उप प्रमुख अफजल अख्तर,भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष नीरु सिंह, फातिमा शाहीन, सीता सिंह, राजद नेता पुरेंद्रनारायण सिंह, शारदा देवी, आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह मासिक पत्रिका के संपादक वृज तिवारी, अंतरराष्ट्रीय मानवअधिकार अपराध रोधी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमाल अख्तर उपस्थित हुए। उप मुखिया संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि जमशेदपुर प्रखंड के 55 पंचायतों से आने वाले हर पंचायत प्रतिनिधियों, विधायकों, जिला परिषद सदस्यों सहित सारी अतिथियों को कर्त्तव्यनिष्ठ सम्मान 2020 स्मृति चिन्ह देकर सम्मान स्वरुप सप्रेम भेंट करके सम्मानित किया गया। श्री गुप्ता ने बताया कि  गांव की सरकार पंचायत प्रतिनिधियों की अंतिम टीम की वनभोज सह मिलन समारोह नरवा  स्थित पहाड़भागा में यादगार के रूप में मनाई गई और गिला-शिकवा दूर करके भाईचारा का  संदेश मंच से दिया गया। इसके अलावे अपने कार्यकाल में किए गए जनहित से संबंधित कार्यक्रम को विस्तृत रूप से बताया गया और आगे की रणनीति भी तैयार की गई। समारोह को सफल बनाने की जिम्मेदारी उप मुखिया सुनील गुप्ता, हरीश कुमार, कुमोद यादव राकेश चौबे को सौंपी गई थी। 

पंचायत प्रतिनिधियों की समस्या विधानसभा सत्र में रखेंगे :- संजीव सरदार
पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने मंच से सारे पंचायत प्रतिनिधियों को अपना भरपूर सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि आने वाला विधानसभा सत्र में पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद को फंड मुहैया करने से संबंधित एवं पिछले कई वर्षों से बकाया मानदेय भुगतान करने हेतु जोरदार तरीका से अपनी बातें को रखेंगे।

पंचायत प्रतिनिधियों की एकजुटता से ही समस्या का समाधान संभव :- पूर्व विधायक अरविंद सिंह
इस समारोह के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी एकजुटता को जो प्रदर्शित की है सचमुच  सराहनीय कार्य है। इसी तरह इन लोग अपनी एकजुटता बनाए रखेंगे तो समस्या खुद-ब-खुद समाधान हो जाएगी।

अतिथियों को सम्मानित करने वाले की सूची
इसके अलावे इस कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन ब्लू रानी, जिला परिषद किशोर यादव, सुनीता शाह, सुदीप्तो राना डे, जमशेदपुर प्रखंड के उप प्रमुख अफजल अख्तर, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीरू सिंह, आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह, शारदा देवी, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध रोधी संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमाल अख्तर, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निजाम खान, बृज तिवारी, फातिमा शाहीन, सीता सिंह को सम्मानित किया गया।

पंचायत प्रतिनिधियों की सम्मानित करने वाले की सूची

मुखिया
प्रतिमा मुंडा, बाहामुनि हेंब्रम, काजल हांसदा, खतरी सिरका,  मायावती टू डू, जमुना हांसदा,  जोबा मांडी

पंचायत समिति सदस्य 
झरना मिश्रा, आशा जसवाल ,धर्मेंद्र चौहान, रितु झा ,बबीता करुवा

उप मुखिया 
सुनील गुप्ता ,कुमोद यादव, राकेश चौबे, हरीश कुमार, धरमदास माडी, चंचल श्रीवास्तव, शंकर यादव, बिरजू पात्रों , देबू गोप,पवन शर्मा, अनुराधा शर्मा, रीना मंडल, संजय कुमार महतो

वार्ड सदस्य
मीना देवी, दिलीप शर्मा, संगीता देवी, राहिल खाखा, दयामणि खाखा, अनीता देवी, सरोज डोडराय,राजू पात्रों, संतोष गुप्ता,सुरेश निषाद, माला देवी ,सुभाष चंद्र सरोज, सुशील सिंह, देवकी सोरेन, पूजा कुमारी, राजेश कुमार सिंह, टिंकू देवी, सीमा मुखर्जी, भवनाथ सिंह, बबीता देवी कार्यक्रम में अंत में पंचायत महिला प्रतिनिधियों के लिए म्यूजिकल चेयर गेम, अंताक्षरी जैसे कई कार्यक्रम किए गए जिसमें विजेताओं को अतिथियों के द्वारा शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: