जमशेदपुर : जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 जनवरी 2020

जमशेदपुर : जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा

• झंडोत्तोलन का समय 09.05 बजे पूर्वाहन निर्धारित किया गया
republic-day-festival-jamshedpur
जमशेदपुर (प्रमोद कुमार झा) उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के सफल आयोजन हेतु एक बैठक का आयोजन आज समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक में जहां झंडोत्तोलन हेतु राष्ट्रीय ध्वज को बांधने की जिम्मेवारी सार्जेंट मेजर को दी गई वहीं जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थल गोपाल मैदान की साफ-सफाई एवं रखरखाव की जिम्मेवारी जुस्को प्रबंधन को दी गई। मुख्य समारोह स्थल की तैयारी एवं इस हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने की जिम्मेवारी विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को दी गई। गणतंत्र दिवस समारोह के परेड में शामिल होने वाले टुकड़ियों का पूर्वाभ्यास 20 और 21 जनवरी को प्रात: 8:00 बजे से गोलमुरी पुलिस लाइन में जबकि 22, 23 और 24 जनवरी को परेड का रिहर्सल गोपाल मैदान में किया जाएगा जिसका निरीक्षण उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में शामिल होने वाले बच्चों को स्कूल से लाने और सुरक्षित ले जाने की जिम्मेदारी और जवाबदेही जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक की होगी। वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की जिम्मेवारी जिला परिवहन पदाधिकारी को दी गई। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में एक प्लाटून RAF, एक प्लाटून जैप6, दो प्लाटून एनसीसी, एक प्लाटून स्कॉट एंड गाइड, एक प्लाटून आईआरबी, दो प्लाटून जिला पुलिस बल तथा एक प्लाटून जिला गृह रक्षक बल के साथ ही विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे भी शामिल होंगे। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह में झांकी के लिए जिला कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, जनसंपर्क विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग ,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ,समाज कल्याण विभाग ,स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग ,अग्निशमन विभाग के साथ ही एचसीएल और यूसीएल को शामिल होने के लिए उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा निर्देश दिया गया। परेड के पूर्वाभ्यास एवं मुख्य समारोह में पेयजल की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को दी गई। सिविल सर्जन को मुख्य समारोह स्थल पर प्राथमिक उपचार संबंधी एक कैंप लगाने तथा एंबुलेंस की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी दी गई वहीं उक्त अवसर पर अग्निशामक दस्ता की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी अग्निशमन पदाधिकारी को दी गई। गोपाल मैदान में मुख्य समारोह के आयोजन संबंधी तैयारियों के लिए आयोजन समिति गठित की गई। समिति में उप विकास आयुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर ,अपर जिला दंडाधिकारी पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम जमशेदपुर, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर ,नजारत उप समाहर्ता पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर ,जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, महाप्रबंधक जमशेदपुर टाउन सर्विसेज जुस्को ,पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर  एवं  पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 1 पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को मुख्य रूप से शामिल किया गया।  आज की बैठक में अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जुस्को के प्रतिनिधि, स्थानीय विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: