विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 21 जनवरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 21 जनवरी

पंचायतों में आरक्षण की कार्यवाही 27 को अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को दायित्व सौंपे गए 

vidisha news
मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धाराओं एवं विहित प्रावधानो के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियो का उपयोग करते हुए कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने विदिशा जिले की ग्राम पंचायतों के वार्ड, सरपंच पद, जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण की कार्यवाही सम्पादित करने हेतु आदेश जारी कर दिया है।  कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि 27 जनवरी को प्रातः 11 बजे से जिले के सभी सातो जनपदों में ग्राम पंचायतों के वार्ड एवं सरपंच पद के आरक्षण की कार्यवाही सम्पादित होगी। जबकि 30 जनवरी को जिले के सभी सातों जनपद पंचायतों में जनपद पंचायत के निर्वाचन के आरक्षण की कार्यवाही प्रातः 11 बजे से आहूत की गई है। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को जनपद पंचायत के अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण हेतु निर्धारित विहित प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु अधिकृत किया गया है।  विदिशा जनपद पंचायत के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री प्रवीण प्रजापति, ग्यारसपुर जनपद पंचायत के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती आरती यादव, बासौदा जनपद पंचायत के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री प्रकाश नायक, नटेरन जनपद पंचायत के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अनिल सोनी, कुरवाई जनपद पंचायत के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री गोपाल वर्मा, सिरोंज जनपद पंचायत के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री संजय जैन, लटेरी जनपद पंचायत के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री शैलेन्द्र सिंह को अधिकृत किया गया है।  जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष हेतु आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के द्वारा तीस जनवरी 2020 की प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत के सभागार कक्ष में आहूत की गई है।  ज्ञातव्य हो कि मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार मप्र पंचायत राज्य एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत वार्डो का अनुसूचित जाति , अनुसूचित जन जाति , अन्य पिछड़ा वर्ग तथा समस्त वर्गो की महिलाओं एवं इसी प्रकार सरपंच पद का अनुसूचित जाति , अनुसूचित जन जाति , अन्य पिछडा वर्ग एवं समस्त वर्गो की महिलाओं के स्थान का आरक्षण चक्रानुक्रम मेंं लाट डालकर किया जाएगा। आरक्षण की कार्यवाही के दौरान व्यक्ति के लाट डालने के अवसर पर नियत समय एवं स्थान तथा तिथि में कोई भी व्यक्ति संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में जहां आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न की जाएगी वहां उपस्थित रहकर भाग ले सकता हैं।  कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए  है कि क्षेत्र में आरक्षण संबंधी कार्यवाही का व्यापक प्रचार-प्रसार करें एवं प्रत्येक पंचायत मुख्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय में आरक्षण तिथि की जानकारीयुक्त आदेश को चस्पा कराएं तथा मुनादी कराएं। 

सीएम हेल्पलाइन आवेदनों की समीक्षा  आवेदकों से कलेक्टर ने संवाद किया मौके पर राशि दिलवाई

सीएम हेल्पलाइन के तहत लंबित आवेदनों में से चिन्हित किए गए दस आवेदकों को आज टीएल बैठक में आमंत्रित किया गया था। इन आवेदकों से कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने वन टू वन सम्पर्क कर आवेदकों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए और उनके आवेदनो पर समय सीमा में कार्यवाही नही करने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है जबकि समय सीमा में निराकरण नही करने के कारण संबंधित आवेदकों को अनुग्रह सहायता राशि मौके पर दिलवाई है। कलेक्टर श्री सिंह ने ऐसे आवेदकगण जो कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में उपस्थित नही हो सकें उन सभी आवेदकों के घर पहुंचकर भुगतान में विलम्बता अवधि की भुगतान राशि संबंधित अधिकारी, कर्मचारी से वसूल कर सीधे आवेदक के घर जाकर देने तथा साक्ष्य में फोटोग्राफ लेने के निर्देश दिए है। उनके द्वारा टीएल बैठक के बीच में ही संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी को आवेदक के घर भिजवाया गया है। वही उपरोक्त प्रक्रिया के सम्पादन होने तक संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को मानिटरिंग करने की जबावदेंही सौंपी है। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को कठोर हिदायत देते हुए कहा है कि की गई कार्यवाही से आज ही सीधे सम्पर्क कर अवगत कराएं। उन्होंने प्रक्रिया में विलम्बता बरतने वाले अधीनस्थ स्टाप की रिपोर्ट निलंबन कार्यवाही हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए है। ज्ञातव्य हो कि जिले में सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदनो में से दस आवेदनों का चयन विभिन्न मापदण्डो के अनुपालन तहत अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह के द्वारा किया गया था। चयनित आवेदनों की जानकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों को तीन दिन पूर्व दी गई थी। राज्य शिक्षा केन्द्र से संबंधित दो आवेदनों में डीपीसी के माध्यम से टीएल बैठक के पूर्व ही राशि का भुगतान किया गया है के साक्ष्यों से कलेक्टर को अवगत कराया गया। सिरोंज के श्री हरमन शर्मा ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत एक वर्ष से अधिक हो जाने पर उक्त प्रकरण में विलम्ब राशि दस हजार रूपए की राशि भुगतान कराने हेतु विभाग के उप संचालक श्री एके चौहान एवं संबंधित कृषि विकास एवं विस्तार अधिकारी को टीएल बैठक के बीच में रवाना किया है ज्ञातव्य हो कि विलम्ब भुगतान की राशि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के द्वारा अपने निजी खाते से आहरण कर दिलाने के निर्देश दिए गए थे के परिपालन में उक्त कार्यवाही की गई है। आवेदक ने 23 फरवरी 2019 को शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2017-18 में राशि जमा कर एक कि्ंवटल गेंहू लिया गया था। अनुदान द्वारा कृषक के देयक प्राप्त ना होने के कारण अनुदान नही दिया गया जबाव दाखिल किया गया था जबकि आवेदक द्वारा देयक शिकायत दर्ज करने के पूर्व ही जमा की गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने आवेदिका श्रीमती लक्ष्मीबाई को मौके पर पांच हजार रूपए अनुग्रह राशि दिलवाई। ज्ञातव्य हो कि विदिशा नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आवेदिका लक्ष्मीबाई को योजना के तहत चार लाख रूपए की सहायता का प्रकरण पंजीबद्व किया गया और आवेदिका को शीघ्रतिशीघ्र राशि दिलाए जाने के निर्देश दिए गए है ततसंबंध में आवेदिका का मृतक पुत्र की पत्नि द्वारा भी दावा प्रस्तुत किया जा रहा है ततसंबंध में चार लाख की एफडी तैयार कर मृतक की मां को सौंपने के निर्देश दिए गए है। जनपद पंचायत नटेरन में मनरेगा के भुगतान संबंधी प्रकरणों को फोर्सक्लोज किया गया था। उक्त प्रकरणों मेंं से आवेदक प्रेम सिंह मोगिंया को 15 हजार रूपए की मजदूरी का भुगतान विलम्ब से करने पर संबंधित कर्मचारी से मनरेगा विलम्बता भुगतान की कंडिका के तहत छह सौ रूपए की राशि वसूल कर प्रदाय की गई है। आवेदिका श्रीमती पुष्पलता पाठक से संवाद के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने आज ही भुगतान कराने की कार्यवाही के उपरांत आवेदिका को घर भिजवाने के दिए गए निर्देशो का असर हुआ और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री केसी अहिरवार एवं जिला कोषालय अधिकारी को उक्त प्रकरण का निराकरण आज ही कराने के निर्देश दिए गए थे। जिसका निराकरण संभव हुआ हुआ है। निराकरण की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केसी अहिरवार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में लेडी हेल्थ विजिटल पद से सेवानिवृत्त हुई श्रीमती पुष्पलता पाठक के द्वारा बीस अगस्त 2016 को सीएम हेल्पलाइन में आवेदन दर्ज कराया गया था कि उन्हें सेवानिवृत्त के बाद क्लेम नही मिले है। ततसंबंध में पूर्ण जांच पड़ताल जिला कोषालय अधिकारी एवं जिला पेंशन अधिकारी के द्वारा की गई है और सातवें वेतनमान के आठ माह की एरियर राशि का भुगतान नही होना पाया गया है। उपरोक्त माह की राशि का बिल आज मंगलवार को ही जिला कोषालय में दाखिल कर आवेदिका के बैंक खाते में जमा कराने की कार्यवाही पूर्ण की गई है। डॉ केसी अहिरवार ने बताया कि आवेदिका पुष्पलता पाठक का आठ माह की एरियर राशि 13 हजार 846 रूपए का भुगतान ऑन लाइन प्रक्रिया के तहत किया गया है। आवेदक श्री जगदीश कुशवाह ने कलेक्टर के संज्ञान में लाया कि उचित मूल्य दुकान से केरोसिन दिया जा रहा है किन्तु राशन नही मिल रहा है। बीपीएल धारक होने की जानकारी दी गई और कार्ड सेल्समेन के पास होने से अवगत कराया। उक्त प्रकरण की जांच बासौदा एसडीएम को सौंपी गई है। उक्त समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह के अलावा समस्त एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने मौके पर अनाज दिलवाया जनसुनवाई में 75 आवेदन का निराकरण 

vidisha news
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के द्वारा आज आहूत की गई जनसुनवाई कार्यक्रम में 172 आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए जिसमें मौके पर 75 आवेदनो का निराकरण किया गया है।  कलेक्टर श्री सिंह को आवेदिका गुलाब बाई ने अपना अन्त्योदय कार्ड दिखाते हुए बताया कि जनवरी माह का अनाज नही मिला है। बायोमेट्रिक पर निशान का मिलान नही होना मुख्य कारण ज्ञात होने पर कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम में वार्ड 17 के सेल्समैन को गेंहू लेकर आने के निर्देश दिए और जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान ही आवेदिका को 35 किलो गेंहू प्रदाय किया गया है वही नामिनी के लिए सेल्समैन को नियुक्त किया गया है ताकि आवेदिका को हर माह गेंहू मिलता रहें। आज सम्पन्न हुई कार्यक्रम में सीमांकन, नामांतरण, पट्टा दिलाए जाने, शौचालय निर्माण की राशि, बीपीएल कार्ड जारी करने, बिजली बिल की राशि कम करने, आवास दिलाए जाने, ट्राय साइकिल दिलाए जाने, केसीसी जारी करने के प्राप्त हुए थे। उपरोक्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही की गई है। जिला पंचायत के सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री मयंक अग्रवाल, एसडीएम श्री प्रवीण प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर द्वय श्री बिजेन्द्र सिंह यादव, श्री तन्मय वर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पंक्तिबद्व रो में बैठकर आवेदनों को प्राप्त कर निराकरण की कार्यवाही की है। 

राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम का जायजा

vidisha news
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा गठित दल के सदस्यों ने विदिशा जिले में राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का आज क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लिया है। दल में शामिल केन्द्रीय प्रमुख सलाहकार डॉ प्रमिला गुप्ता, आयुक्त डॉ व्ही राज शेखर एवं राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ हेमंत सिन्हा ने आज स्वंयसेवी संस्था श्री सद्गुरू सेवा सदन, नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर लटेरी का निरीक्षण किया। इसके पश्चात् श्रीमंत माधवराज सिंधिया जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं एवं नेत्र आपरेशन थियेटर का जायजा लिया गया है।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केएस अहिरवार ने बताया कि दल के सदस्यों द्वारा नेत्र ओटी के समस्त प्रोटोकाल का कढ़ाई से पालन करने के निर्देश सिविल सर्जन एवं नेत्र सर्जन को दिए है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ संजय खरे ने बताया कि नेत्र रोग विभाग की ओटी की लगातार तीन कल्चर रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है जो कि नेत्र आपरेशन करने के पूर्व आवश्यक होती है। जिला चिकित्सालय में 23 जनवरी से समस्त प्रकार के नेत्र आपरेशन की सुविधाएं शुरू हो जाएगी।  भारत शासन के दल द्वारा भ्रमण व निरीक्षण के दौरान जिला अंधत्व निवारण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ एके उपाध्याय साथ मौजूद रहें।  

राष्ट्रीय बालिका सप्ताह का आयोजन आज से

बेटी बचाओं, बेटी पढाओं योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका सप्ताह का आयोजन जिले में भी आज से 26 जनवरी तक किया जाएगा। सप्ताह भर आयोजित होने वाली गतिविधियों के तहत आज 20 जनवरी को बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं पर मीडिया से संवाद स्थापित किया गया एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं पर शपथ दिलाई गई। उपरोक्त आयोजन में जिला एवं खण्ड स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक तथा हस्ताक्षर अभियान गतिविधि क्रियान्वित की जाएगी। 

खुशियों की दास्तां : ट्रायसाइकिल से घर की ओर रवाना

जनसुनवाई कार्यक्रम में शमशाबाद तहसील के दिव्यांग आवेदक श्री पप्पू अहिरवार ने ट्रायसाइकिल दिलाए जाने का आग्रह किया था। कलेक्टर ने मौके पर ही ट्राय साइकिल प्रदाय कराने की कार्यवाही सम्पादित की है। सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से आवेदक को ट्राय साइकिल जनसुनवाई कार्यक्रम में ही प्रदाय की गई है। ट्रायसाइकिल प्राप्त होने के उपरांत दिव्यांग पप्पू के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी और ट्रायसाइकिल से ही घर की ओर रवाना हुए। 

तैयारियों का जायजा

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन एसएटीआई के पॉलिटेक्निक सभागृह में किया गया है आयोजन के मद्देनजर की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा आज तैयारियों की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री दयाशंकर के द्वारा लिया गया। उन्होंने गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी संबंधित विभागों को आवश्यक जबावदेंही सौंपी और उनका क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए है। ज्ञातव्य हो कि 26 जनवरी की सायं पांच बजे से भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा जिसमें देशभक्ति तराने के अलावा स्थानीय कलाकारों के द्वारा राष्ट्रभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएगी वही आयोजन स्थल पर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। क्रमांक 213

कोई टिप्पणी नहीं: