नयी दिल्ली 08 फरवरी, दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विराेध के चलते सबसे ज्यादा चर्चा में रहे शाहीन बाग़ इलाके से जुड़े ओखला विधानसभा क्षेत्र में 58.84 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में बल्लीमारान सीट पर सबसे अधिक मतदान हुआ जबकि सबसे कम वोट दिल्ली कैंट क्षेत्र में पड़े। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को हुए मतदान को लेकर बताया कि बल्लीमारान विधानसभा में सबसे अधिक 71.58 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे कम 45.36 फीसदी मतदान दिल्ली कैंट क्षेत्र में दर्ज किया गया।
रविवार, 9 फ़रवरी 2020
शाहीन बाग़ से जुड़े ओखला में 58.84 फीसदी मतदान
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें