बिहार : ईसाई समुदाय का दु:खभोग 26 फरवरी से राख बुधवार से शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

बिहार : ईसाई समुदाय का दु:खभोग 26 फरवरी से राख बुधवार से शुरू

christian-dukh-bhoj-bihar
पटना,22 फरवरी। गंगा पार जन्म लेने वाले ईसाई  भक्तगण ईसा मसीह की दास्तान को भजन के रूप में गाते हैं। यह लोक गीत भक्तों को विरासत से मिली है।उनके पूर्वजों ने स्वरबद्ध करके भजन का रूप दिये हैं।इस भजन को लुप्त होने नहीं देना चाहते हैं उत्तर बिहार के भक्तगण। इसका बीड़ा अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ ने उठाया है। गत नौ वर्षों से चालीसा अवधि में चिन्हित घरों में जाकर गुडफ्राईडे से सम्बन्धित"मुसीबत" नामक भजन, भक्तिमय गीत तथा प्रार्थना से सम्बन्धित कार्यक्रम पेश करते हैं। भजन मंडली का नेतृत्व करने वाले एस.के.लॉरेंस ने बताया कि इस भजन  के जरिये प्रभु येसु  को प्राण दंड देने की आज्ञा से लेकर सूली पर चढ़ाए जाने तक की घटना तथा प्रभु येसु द्वारा उठाए गए कष्टों को स्मरण कर,आत्मसात कर चालीसा के समय को भक्तिभाव से अपनाने का कार्य करना है। परंपरागत भजन गाना गाने वालों की टीम है जो इस प्रकार है:- मेरे बाद खास गायक क्लारेंस हेनरी, इग्नासियस पीटर,रंजीत, रोज़ी, रीता,करुणा, जोसेफ फ्रांसिस, पास्कल पीटर ओस्ता,बर्नर्ड,रिचर्ड प्रकाश,दीपक, जॉन वगैरह।पटना में अलग अलग क्षेत्रों के अन्य सहयोगी गायक-पुष्पा ,मुकुल,रेमंड, विजय,फ्रैक अन्थोनी,प्रियंका,एडवर्ड वगैरह।चर्चो को छोड़ सभी जगह साढ़े छ:बजे शाम।

कुल सोलह दिन होगा भजन
26 फरवरी 2020 को राखबुध है रिचर्ड अब्राहम के घर,चश्मा सेंटर गली, 28 फरवरी 2020 दिन शुक्रवार को ए.के. लुईस,शिवाजी नगर,दीघा में ,04 मार्च 2020 दिन बुधवार को राकी जोसेफ,फेयर फील्ड कॉलोनी में,06 मार्च 2020 दिन शुक्रवार को पास्कल पीटर ओस्ता, कुर्जी में,08 मार्च 2020 दिन रविवार को कमल डेविड,क्रिश्चियन कॉलोनी,कुर्जी में,11 मार्च 2020 बुधवार को फ्रैंक अन्थोनी, फेयरफील्ड कॉलोनी में,13 मार्च 2020 दिन शुक्रवार को रोमा जौर्ज का घर में,14 मार्च 2020 दिन शनिवार बेरोनिका जॉन,फेयर फील्ड कॉलोनी में,18 मार्च    2020 दिन बुधवार विजय कुमार पौल,बांस कोठी में,20 मार्च 2020 दिन शुक्रवार रंजीत ओस्ता, बालुपर में, 25 मार्च 2020 दिन बुधवार आलोक बेसरा, कोठिया में ,27 मार्च 2020 दिन शुक्रवार दिन जेरी हेनरी, कुर्जी में, 01 अप्रैल 2020 दिन बुधवार ग्रोटो, बांसकोठी में, 03 अप्रैल 2020 दिन शुक्रवार न्यू पाटलिपुत्र,चर्च में,08 अप्रैल 2020 दिन बुधवार दिव्या रानी हान्सदा, फेयर फील्ड कॉलोनी में,
10 अप्रैल 2020 दिन पुण्य शुक्रवार,कुर्जी चर्च ( दोपहर-सम्भवत: धर्मविधि एवं क्रूस रास्ता से पहले।

कोई टिप्पणी नहीं: