जाने माने क्रिकेट पत्रकार राजू भारतन का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

जाने माने क्रिकेट पत्रकार राजू भारतन का निधन

cricket-journalist-raju-bharatan-dies
मुंबई, सात फरवरी, जाने माने क्रिकेट पत्रकार एवं फिल्म संगीत लेखक राजू भारतन का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को यहां निधन हो गया। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की। वह 86 वर्ष के थे और उनके परिवार में बेटी, दामाद एवं नाती-नातिन हैं। भारतन ने 42 साल तक ‘द इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया’ के साथ काम किया। उन्होंने फिल्म्स डिविजन के लिए पहली पूर्ण लंबाई वाली क्रिकेट डॉक्यूमेंट्री ‘द विक्ट्री स्टोरी’ (1974) का भी निर्देशन किया। छह किताबों का लेखन कर चुके भारतन की पहली किताब ‘राइवल्स इन द सन : अ सर्वे ऑफ द 1952 टूर ऑफ इंग्लैंड’ (1952) थी, जिसके बाद उन्होंने ‘इंडियन क्रिकेट - द वाइटल फेज’ (1977) लिखी। भारतन ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, आशा भोसले और जाने माने संगीत निर्देशक नौशाद की जीवनी भी लिखी। भारतन के निधन पर शोक जताते हुए पूर्व भारतीय स्पीनर बिशन सिंह बेदी ने ट्वीट किया, ‘‘‘इलस्ट्रेटेड वीकली’ के राजू भारतन नहीं रहे। उन्होंने क्रिकेट और फिल्म दोनों पर समान ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ रिपोर्टिंग की।’’ 

कोई टिप्पणी नहीं: