जयनगर/मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) जयनगर एसडीओ शंकर शरण ओमी ने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत टोल फ्री नंबर का प्रचार-प्रसार हेतु रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।एसडीओ श्री ओमी ने अनुमंडल मुख्यालय जयनगर अंतर्गत सभी चार प्रखंड क्रमशः लदनियां, बासोपट्टी ,जयनगर के साथ हरलाखी के लिए उक्त सभी चार रथ को रवाना किया। रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत उपस्थित लोग व पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री ओमी ने कहा कि अब खाद्यान प्राप्त कर रहे लाभुकों को डीलर के पास पहुंचने वाली अनाज को लेकर टकटकी नहीं लगानी पड़ेगी। कारण कि इस अत्याधुनिक युग में बढ़ रहे टेक्नोलॉजी के तहत अनाज से लदी वाहन पर लगा बेल की घंटी संबंधित डीलर के पोषक क्षेत्र में बजने लगेगी। जिस घंटी की आवाज लाभुक को यह जानकारी प्राप्त होगा कि इस माह में मिलने वाला खाद्यान की गाड़ी ससमय डीलर के पास पहुंच चुकी है। उधर डीलरों के द्वारा जा रहा किया जा रहा कालाबाजारी पर भी अब पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग जाएगा ।उन्होंने कहा कि उतना ही नहीं लाभुक सीधे तौर पर अंकित इस टोल फ्री नंबर पर कालाबाज़ारी खबर कर सकते हैं
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020
मधुबनी : रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें