भारत बराबरी और न्यूजीलैंड 350वीं जीत के लिए उतरेगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

भारत बराबरी और न्यूजीलैंड 350वीं जीत के लिए उतरेगा

india-new-zealand-2nd-oneday-tomorow
ऑकलैंड, 07 फरवरी, भारतीय टीम हैमिल्टन में पहले मुकाबले में 347 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद उसका बचाव नहीं कर पायी और अब ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे मुकाबले में वह तीन मैचों की सीरीज में बराबरी हासिल करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी जबकि मेजबान टीम का लक्ष्य अपने वनडे इतिहास की 350वीं जीत हासिल करना और सीरीज कब्जाना रहेगा। भारतीय टीम न्यूजीलैंड से टी-20 सीरीज 5-0 से जीतने के बाद वनडे सीरीज में उतरी लेकिन पहले वनडे में अपने विजय अभियान को जारी नहीं रख पायी। भारत ने न्यूजीलैंड के पिछले दौरे में वनडे सीरीज 4-1 से जीती थी। तीन मैचों की इस सीरीज में बने रहने के लिए भारत को ऑकलैंड में बराबरी हासिल करनी होगी। मेजबान न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे जीतने के साथ उसका सीरीज पर कब्जा हो जाएगा और अपने एकदिवसीय इतिहास में 770 मैचों में यह उसकी 350वीं जीत होगी। भारत ने पहले मुकाबले में हैमिल्टन में चार विकेट पर 347 रन का विशाल स्कोर बनाया लेकिन गेंदबाजों के दिशाविहीन प्रदर्शन से टीम इंडिया इस बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर पायी। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने 24 वाइड सहित 29 अतिरिक्त रन दिए। इन 24 वाइड के चलते भारत पर चार ओवर के धीमे ओवर रेट के लिए मैच फीस के 80 फीसदी का जुर्माना लगा। हैमिल्टन का मैदान छोटा था और दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर चौके छक्के लगाए। भारत की तरफ से मैच में कुल 32 चौके और आठ छक्के लगे जबकि न्यूजीलैंड की ओर से 34 चौके और सात छक्के लगे। दूसरे मैच के लिए ऑकलैंड के ईडन पार्क का मैदान और भी छोटा है और दूसरे मुकाबले में रनों की बरसात होने की पूरी संभावना है। गेंदबाजों को काफी सतर्क होकर गेंदबाजी करनी पड़ेगी और इस मैदान पर कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं रह सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: