भारतीय महिला टीम ने लगाया जीत का चौका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

भारतीय महिला टीम ने लगाया जीत का चौका

indian-women-4th-victory-in-t20-world-cup
मेलबोर्न, 29 फरवरी, सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय महिला टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए श्रीलंका को शनिवार को सात विकेट से पीटकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में जीत का चौका लगा दिया। राधा यादव (23 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी से भारत ने श्रीलंका को 20 ओवर में नौ विकेट पर 113 रन पर रोक दिया। भारत ने 14.4 ओवर में तीन विकेट पर 116 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली। सोलह साल की युवा ओपनर शैफाली वर्मा ने एक और विस्फोटक पारी खेलते हुए मात्र 34 गेंदों पर सात चौकाें और एक छक्के की मदद से शानदार 47 रन बनाये। भारत ने इससे पहले गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश और न्यूजीलैंड को हराया था।  

कोई टिप्पणी नहीं: