पटना, 22 फरवरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को यहां बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की। माना जा रहा है कि दोनों ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं अन्य विषयों पर चर्चा की। नड्डा ने यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। उनके साथ भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल भी थे। जदयू बिहार में सत्तारूढ़ राजग का घटक है। नवंबर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव भाजपा नीत इस गठबंधन के लिए अहम है । भाजपा को दिल्ली और झारखंड चुनाव में शिकस्त जबकि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा। नड्डा ने कुमार के साथ अपनी बैठक की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की और बिहार का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने को लेकर राज्य में राजग के नेतृत्वकर्ता मुख्यमंत्री की सराहना की। दोनों के बीच करीब आंधे घंटे तक बैठक चली। बिहार में राजग जिसमें भाजपा, जदयू और लोजपा शामिल हैं, ने पिछले लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और 40 में 39 सीटें हासिल की थीं। उससे पहले दिन में नड्डा ने पार्टी की 14 सदस्यीय कोर समिति को संबोधित किया था जिसमें गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय और अश्वनि कुमार चौबे जैसे केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इस बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भाजपा और जदयू की बैठक को दो लंगड़े व्यक्तियों की आपस में मिलकर अकुशलता से पार पाने की कोशिश करार दिया। इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निखिल आनंद ने कहा कि उनके ओछे बयान तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव को खुश करने की हताश कोशिश है।
रविवार, 23 फ़रवरी 2020
जे पी नड्डा ने की नीतीश कुमार से भेंट, विधानसभा चुनाव पर चर्चा
Tags
# बिहार
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें