बिहार चुनाव में लोजपा का ध्यान युवा मतदाताओं पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

बिहार चुनाव में लोजपा का ध्यान युवा मतदाताओं पर

ljp-focus-youth-in-bihar
नयी दिल्ली, 27 फरवरी, बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का ध्यान युवा मतदाताओं पर होगा। बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने जा रहा है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘युवा बिहारी’ लगा लिया है। वह पार्टी की 14 अप्रैल को पटना में होने वाली रैली में समर्थन जुटाने के लिए राज्य की यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा का नाम ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ है। लोजपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भी राजग का हिस्सा है।

कोई टिप्पणी नहीं: