मधुबनी : भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा, विधायक ने विरोधियों को कहा देशद्रोही - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020

मधुबनी : भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा, विधायक ने विरोधियों को कहा देशद्रोही



जयनगर/मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर शहरमे सभी  वर्ग के  लोगो ने निकाला तिरंगा यात्रा। इस तिरंगा यात्रा में महिलाओं समेत बहुत से दल के लोगों ने भाग लिया। यह एक आम लोगो का तिरंगा यात्रा रहा।वहीं खजौली विधानसभा के पूर्व विधायक श्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा की यह रैली विधानसभा के स्फूर्त, छात्र, नॉजवान, व्यवसायी, मजदूर, सबों का साथ इस CAA के  रैली में मिला ।वहीं  शून्यकाल सभापति एवं राजनगर विधानसभा के विधायक रामप्रीत पासवान ने कहा कि देश बंटे नही देश टूटे नही इसलिए आज आमजन CAA के समर्थन में सड़क पर उतरे है। वहीं मधुबनी एमएलसी सुमन कुमार महासेठ ने कहा कि यह कानून पकिस्तान और बांग्लादेश से आये प्रताड़ित हिन्दुओ के लिए है जो भारत मे रहना चाहते है। यह भाजपा की रैली नही आमजनता की रैली है।भाजपा  ज़िला अध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि  कन्हैया गैंग, सी.पी.एम., सी.पी.आई.,के लोग काल्पनिक भ्रम फैला रहे हैं।हमलोग उस भ्रम को घर घर जाकर आमजानो के बीच अच्छा मैसेज दे रहे हैं। इस रैली की अध्यक्षता जयनगर के मुख्यपार्षद श्री कैलाश पासवान ने किया। रैली का संचालन सीमा जागरण मंच के संयोजक अमरेश झा एवं अरविंद तिवारी ने किया। मुख्य वक्ता डॉ ए. पी.सिंह,  उधव कुंवर, राजकुमार साह, गणेश पासवान के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: