सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 2 फ़रवरी 2020

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

sonia-gandhi-hospitalized
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी करी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी पिछली कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रही हैं। वह शनिवार को बजट पेश होने के दौरान संसद में भी मौजूद नहीं थीं। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची हैं। बता दें कि तबीयत खराब होने की वजह से वह राजनीति में भी एक्टिव नहीं रहती हैं। दिल्ली में भी चुनाव प्रचार के लिए वह सिर्फ एक ही रैली को संबोधित करने वाली हैं। मालूम हो कि अपने इलाज के लिए समय-समय पर सोनिया गांधी अमेरिका की यात्रा पर जाती रही हैं। कभी उनके साथ राहुल गांधी राहुल गांधी तो कभी उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अमेरिका जाती रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: