मधुबनी : जिला क्रिकेट लीग में टाउन क्रिकेट क्लब रेड जीता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

मधुबनी : जिला क्रिकेट लीग में टाउन क्रिकेट क्लब रेड जीता

tcc-red-won-madhubani-district-league
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त मधुबनी जिला क्रिकेट लीग का दसवां मैच यासीन क्रिकेट क्लब बनाम टाउन क्रिकेट क्लब रेड के बीच हुआ जिसमें टाउन क्रिकेट क्लब 7   विकेट से विजयी रहा । टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते  यासीन क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर 29•3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 93रन बनाया ।दिलनवाज अल्लन 49रन अजय कुमार 11 के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई में नहीं पहुँच पाया । हर्ष नन्दा ने 25रन देकर 4विकेट विनोद दत्ता 23पर 2 और सत्य प्रकाश व सरोज ने 1-1विकेट लिए । जबाब में खेलने उतरी टाउन क्रिकेट क्लब ने   21•5  ओवरों में  3  विकेट खोकर  विजय प्राप्त किया ।  राकेश गुड्डू 15रन ,सरोज कुमार   रन बनाए । मैन ऑफ द मैच "  हर्ष नन्दा " को अमरेन्द्र पाण्डेय  के द्वारा दिया गया । आज के निर्णायक रविन्द्र सिंह और अमरेन्द्र पाण्डेय एवं स्कोरर राधा रमण और अक्षय कुमार थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: