जयनगर/मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) मधुबनी जिला के जयनगर शहर में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के द्वारा प्रत्येक रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम किया जाता है।इसी कड़ी में इस रविवार को सशस्त्र सीमा बल 48 वीं वाहिनी सीमांत चौकी देवधा ,जयनगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे आम,जामुन ,लीची ,पीपल,महोगनी इत्त्यादि पौधे का रोपण किया गया।इस अवसर संजीव कुमार (ASI/GD) कमांडेंट ने कहा की धरती को हरा भरा रखने के लिए पेड़ पौधों का खास महत्व है। इससे हमे ऑक्सीजन प्राप्त होती है। साथ ही पर्यावरण संतुलन भी बना रहता है। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी हैमॉर्निंग वॉक ग्रुप के द्वारा जो पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है।जो पर्यावरण के संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य है।इस अवसर पर डीपीएस स्कूल के उप निर्देशक रागिनी चौधरी ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए एवं उनकी देखभाल कर उन्हें बड़ा करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।इस अवसर पर मॉर्निंग वॉक के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि मॉर्निंग वॉक टीम के द्वारा लगभग 8 महीनों से यह पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है और आगे भी चलता रहेगा । उन्होंने कहा पेड़ों को हरा सोना भी कहा जाता है क्योंकि यह बहुत मूल्यवान सम्पदा है। धरती पर जीवन प्रदान करने वाली ऑक्सीजन और पानी प्रदान करने वाला मुख्य साधन पेड़ ही है। हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं में पेड़ों का बहुत महत्व है। पेड़-पौधे जलवायु को संतुलित रखते हैं। वृक्ष लगाने से पर्यावरण दूषित होने से बचेंगे। मनुष्य द्वारा निकाली गयी जहरीली कार्बनडाइ ऑक्साइड को वृक्ष स्वयं शोषित कर जीवन दायी ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए वृक्षों की रक्षा करना, पौधों को लगाना महत्वपूर्ण कार्य हैं।इस अवसर पर जयनगर देवधा के संजीव कुमार (ASI/GD) कमांडेंट,चंदन कुमार ठाकुर (HC/GD),डीपीएस स्कूल,जयनगर के उप निर्देशक रागिनी चौधरी ,पप्पू कुमार पूर्वे,दीपक सिंह,संतोष कुमार शर्मा,मनीष कुमार रोहिता, रवि कुमार गुप्ता,सोनू कुमार साह,कन्हैया कुमार,चंदन चौहान, विग्नेश आर, शिवनंदन, धर्मेश ,राजेंद्र ,मीनाक्षी ,शिव कुमार सिंह, साक्षी ,अमर सिंह ,हर्ष कश्यप ,हर्षवर्धन ,प्रिंस, पंकज, नवीन ,राजू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रविवार, 23 फ़रवरी 2020
मधुबनी : बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए युवाओं ने किया पौधारोपण।
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें