बोकारो (आर्यावर्त संवाददाता) झारखंड के बोकारो जिला के तेलो थाना क्षेत्र के बंदियो निवासी राजीव कुमार ने अपनी पत्नी की बेवफाई से नाराज होकर उसके सामाजिक बहिष्कार का संदेश नए तरीके से दिया. पति का आरोप है कि उनकी पत्नी (32) अपने प्रेमी के साथ भाग गई. वह फिलहाल, वह अपने प्रेमी के साथ रांची में रह रही है. विरोध जताने के लिए पति ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पत्नी का पुतला बनाकर उसका विधिपूर्वक अंतिम संस्कार कर दिया. नाबालिग पुत्र ने अपनी मां के प्रतीकात्मक पुतले को मुखाग्नि दी. राजीव ने बताया कि अब उसकी पत्नी मर चुकी है. उसके साथ उसका और उनके परिवार के सदस्यों को किसी भी प्रकार का कोई रिश्ता नहीं रहा.
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020
भागी पत्नी तो पुतला बनाकर पति ने अंतिम संस्कार कर दिया, बेटे ने मुखाग्नि दी
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें