नयी दिल्ली 13 मार्च, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुये एक कविता के जरिये लोगों से सावधान रहने की अपील की है। श्री बच्चन ने गुरुवार रात को अपने टविटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अवधी भाषा में कविता के जरिये कोरोना से एहतियात बरतने के लिये संदेश दे रहे हैं। श्री बच्चन ने कविता में कहा, “बहुतेरे इलाज बतावैं, जन जनमानस सब। केकर सुनैं केकर नाहीं कौन बाताई ई सब। क्येऊ कहेस कलौंजी पीसौ, केऊ आंवला रस। केऊ कहेस घर मां बैठओ हिलो न टस से मस। ईर कहिन औ बीर कहिन कि अइसा कुछ भी करौ ना। बिन साबुन के हाथ धोइ के, केऊ के भैया छुअव ना। हम कहा चलौ हमहू कर देत हैं जैसन बोलैं सब। आवै देव कोरोना फिरौना ठेंगवा देखाउब तब।” गौरतलब है कि कर्नाटक के कलबुर्गी में कोरोना वायरस के संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत के बाद गुरुवार को देश में इस संक्रमण से मौत का पहला मामला सामने आया है। देश में फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 73 है जबकि विश्व में इस वायरस से अबतक 4600 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है।
शुक्रवार, 13 मार्च 2020
कोरोना से बचने के लिए अमिताभ बच्चन ने सुनाई कविता
Tags
# देश
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें