जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) 10 बैंकों को मर्ज कर के 4 बड़े बैंक बनाने की घोषणा के बाद बैंकिंग सेक्टर की दो बड़ी यूनियन ऑल इंडिया बैंक एम्पलाई एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन 27 मार्च को हड़ताल करने का आह्वान किया है. 10 बैंकों को मर्ज कर के 4 बड़े बैंक बनाने की घोषणा के बाद बैंकिंग सेक्टर की दो बड़ी यूनियन ऑल इंडिया बैंक एम्पलाई एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन 27 मार्च को हड़ताल करने का आह्वान किया है. उसी के मद्देनजर गुरुवार की शाम बिष्टुपुर स्थित आंध्र बैंक के सामने झारखंड स्टेट बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के उपरांत एक सभा का भी आयोजन किया गया. सभा में सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए गए. सभी लोगों ने संयुक्त रूप से इस हड़ताल को सफल बनाने की घोषणा की है. इस सबंध में वक्ताओं ने कहा कि सरकार के दस बैंकों के विलय को रोकने को लेकर आगामी 27 मार्च को सभी सरकारी बैककर्मी हड़ताल पर जाएंगे. हम लोगों की मांग है कि बैंकों को बंद न किया जाए. आईडीबीआई बैक का निजीकरण न किया जाए. बड़े खराब ॠणों की वसूली की जाए और जमा राशियों पर ब्याज दर बढ़ाई जाए. बैंक ग्राहकों पर लग रहे थे सेवा शुल्कों की राशि को कम किया जाए. वक्ताओं ने कहा कि यह बैंक हड़ताल कर्मचारियों के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए है. इसलिए इस हड़ताल को सफल बनाने में सहयोग करें.
गुरुवार, 12 मार्च 2020
जमशेदपुर : 27 मार्च को बैंक रहेंगे बंद, दो बड़ी बैंक यूनियन करेगी हड़ताल
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें