नयी दिल्ली 08 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020 पर दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन गूगल ने डूडल एनिमेटिड वीडियो बनाकर महिलाओं को समर्पित किया। यह वीडियो नारी शक्ति और उनके योगदान को दर्शाता है। इस बार की थीम ‘आई एम जंनरेशन इक्वलेटी: राइजिंग वुमेन्स राईट्स’ पर आधारित है। दुनियाभर की महिलाओं को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने एक विशेष एनिमेटेड वीडियो बनाया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की और कई पीढ़ियों की महिलाओं को दर्शाया गया है। यह वीडियो अलग-अलग स्तर पर महिलाओं को दर्शाता है। समाज में महिलाएं अपनी स्थिति और अपने अधिकारों के बारे में जागरुक हो रही हैं तथा समाज में वे अपनी विभिन्न भूमिकाओं में अहम योगदान दे रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत आठ मार्च 1909 में हुई। लेकिन इसे सबसे पहले अलग तारीख को मनाया गया। दुनिया के तीन देशों डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में 19 मार्च 1911 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। भारत में लंबे समय से महिला दिवस आठ मार्च की जगह 10 मार्च को मनाया जाता है। गूगल डूडल छुट्टियों, घटनाओं, उपलब्धियों को याद करने के एक अनोखा तरीका है जिसके तहत गूगल अपने मुखपृष्ठ पर एक विशेष लोगो के जरिए संदेश देता है। इसकी शुरुआत 1998 में हुई थी।
रविवार, 8 मार्च 2020
गूगल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बनाया डूडल वीडियो
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें