बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर में कोरोना वायरस पॉजीटिव पाया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 मार्च 2020

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर में कोरोना वायरस पॉजीटिव पाया गया

kanika-kapoor-corona-posetive
लखनऊ,20 मार्च। लखनऊ में शुक्रवार को चार और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें एक बॉलीवुड की एक मशहूर गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) भी शामिल हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वह 9 मार्च को  लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के ताज होटल में ठहरी थीं। इसके बाद वह शालीमार ग्रैँड अपार्टमेंट में आयोजित की गई एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि लंदन से लौटने की बात उन्होंने किसी को नहीं बताई और सीधे होटल में चली गईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे।कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद पुलिस हरकत में आ गई। जानकारी के मुताबिक, कनिका 14 मार्च को होटल में पहुंची थीं और 16 मार्च को चेक आउट किया था। होटल में उनसे मिलने पांच लोग भी पहुंचे थे। पुलिस अब इन सब लोगों की तलाश में जुट गई है, जिससे इन लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जा सके। पुलिस शालीमार गैंट अपाटमेंट भी पहुंची, वहां भी इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि उस पार्टी में कौन कौन लोग शामिल हुए थे। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कनिका कपूर के माता-पिता और घर में मौजूद नौकर की भी जांच कराई जाएगी। पुलिस के मुताबिक 3 वह लंदन से पहले दिल्ली पहुंचीं थी। इसके बाद दिल्ली से लखनऊ आईं थी। अब इस बात की भी जांच हो रही है कि वह दिल्ली से किस फ्लाइट से आई।  बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर में कोरोना वायरस पॉजीटिव पाया गया है। उनके पॉजीटिव पाए जाने की लखनऊ में हड़कंप मच गया है क्योंकि वह लंदन सफर करने के बाद लखनऊ आई थीं और महानगर के गैलेंट अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं। उन्होंने ताज होटल का भी भ्रमण किया था। कनिका के पॉजिटिव होने की सूचना के बाद से उनकी पार्टी में शामिल हुए लोग भी दहशत में हैं। लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में आयोजित उनकी पार्टी में करीब 125 लोग शामिल हुए थे। मामले में भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी जद में आ गए हैं। जानकारी मिलने पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। दुष्यंत संसद भी गए थे। हालांकि, जांच में दुष्यंत की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे तमाम नेताओं ने राहत की सांस ली। ये जानकारी दुष्यंत के सचिव नीलू श्रीवास्तव ने दी।कनिका कपूर के पिता ने बताया कि लंदन से आने के बाद कनिका तीन पार्टियों में जा चुकी हैं। इस दौरान वह करीब 400 लोगों से मिलीं। कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां पार्टी में शामिल हुई थीं। जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता, मंत्री व अधिकारी शामिल हुए थे। वह एक बड़े कारोबारी के घर आयोजित पार्टी में भी गई थीं। होटल ताज में भी एक कैबिनेट मंत्री और कई आईएएस अफसर, पेज थ्री सेलिब्रिटी, नेता और मंत्री शामिल हुए थे। दोनों ही पार्टियों में कैटरिंग स्टाफ व होटल स्टाफ को हटाकर 500-700 लोग शामिल हुए। कनिका ने कई लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई और हैंडशेक किया। कनिका के परिवार में छह लोग हैं। उनके परिवार की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। कनिका की ओर से दावा किया जा  रहा है कि उन्होंने लखनऊ एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग कराई थी उस दौरान उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। लेकिन उनकी गलती यह रही कि विदेश से लौटने के बाद भी उन्होंने खुद को 14 दिनों तक एकांतवास में नहीं रखा और सार्वजनिक पार्टियों में शामिल होती रहीं। वहीं इसके बाद अब लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या नौ हो गई है। शुक्रवार को खुर्रमनगर के तीन और महानगर की एक महिला में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित मरीजों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मरीजों को केजीएमयू ले जाया गया। इसके पहले गुरुवार को दो लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी।  अब शहरवासियों को कोरोना के संक्रमण से बचाव पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आने वाले 15-20 दिन बेहद संवेदनशील हैं। राजधानी ही नहीं प्रदेशभर में मिल रहे कोरोना मरीजों को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों में भी मंथन का दौर चल रहा है। सबका जोर भीड़ रोकने पर है। उनका तर्क है कि जब लोगों का आना-जाना कम होगा तो इस वायरस का फैलाव भी कम हो जाएगा। गायिका कनिका कपूर कोरोना से पीड़ित हैं। हालांकि जबतक इस बात की जानकारी का पता चलता तब तक बहुत देर हो चुकी हैं। इसके पीछे कारण यह है कि वह हाल ही में कई पार्टियों में भाग ले चुकी हैं। इसके चलते सांसद दुष्यंत गौतम और वसुंधरा राजे ने खुद को लोगों से अलग कर लिया है और अब वह आइसोलेशन में चले गए है। अब कनिका कपूर को नेटिज़ेंस यात्रा का विवरण छिपाने के लिए जमकर ट्रोल कर रहे है और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कनिका कपूर ने आज पुष्टि की कि उन्हें कोरोना है। उनका COVID-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। लोकप्रिय गायिक बॉलीवुड की पहली हस्ती है जो कोरोनवायरस से संक्रमित हुई है। रिपोर्टों से पता चलता है कि ‘बेबी डॉल’ की गायिका ने लंदन से लौटने पर अपने यात्रा विवरण को छिपा दिया था और लगभग 100 लोगों के साथ एक होटल में आयोजित पार्टी में भाग लिया था। इसमें समाज से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे। अब सोशल मीडिया पर अन्य लोगों के जीवन को खतरे में डालने के लिए कनिका को ट्रोल किया जा रहा है और उनके इस 'गैर जिम्मेदार' बर्ताव के लिए गिरफ्तार करने की मांग की जा रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘@TheKanikakapoor पर शर्म आती है। आपने अधिकारियों से अपनी यात्रा का विवरण छिपाकर गैर जिम्मेदार होने का काम किया है। आप कोरोना से पीड़ित होने के बाद लंदन से लौटी और 5 सितारा होटल में आयोजित पार्टी में शामिल हुई, जिसमें लगभग 100 लोगों ने भाग लिया था।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'जब पूरा ग्रह एक घातक वायरस के खिलाफ संघर्ष कर रहा है, तो @TheKanikakapoor जैसे लोग पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण कार्य कर रहे हैं!!! '@ TheKanikakapoor भारत का ऐसा गैरजिम्मेदार नागरिक। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। #KanikaKapoor' वहीं राहुल महाजन ने लिखा, ‘गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को इसके खिलाफ कठोर कार्यवाई करनी चाहिएl ताकि एक उदाहरण स्थापित हो सकेंl’ अपने बयान में, कनिका ने खुलासा किया, ‘पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू हैं, मैंने खुद का टेस्ट करवाया और यह COVID -19 में सकारात्मक पाया गया। मेरा परिवार और मैं अभी आइसोलेशन में हैं और चिकित्सा सलाह का पालन कर रहे हैं। जिन लोगों के साथ मैं संपर्क में हूं, उनकी मैपिंग की प्रक्रिया चल रही है।’

कोई टिप्पणी नहीं: