मुंबई 11 मार्च, बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी नई वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ को लेकर नर्वस है। करिश्मा कपूर लंबे अरसे के बाद वेस सीरीज मेंटलहुड के जरिये अभिनय के क्षेत्र में वापसी कर रही है। ‘मेंटलहुड’ 11 मार्च यानी बुधवार को जी-5 और अल्ट बालाजी पर स्ट्रीम होगी। इसकी कहानी माताओं से जुड़ी हुई है। करिश्मा ने कहा है कि वह इसे लेकर जितनी उत्साहित हैं, उतनी ही नर्वस भी हैं। इस सीरीज में माताओं की मल्टीटास्किंग प्रवृत्ति को दिखाया गया है कि किस तरह से बच्चों का पालन-पोषण हर संभावित बेहतर तरीके से करने के साथ-साथ वे और भी कई जिम्मेदारियों को उठाती हैं। करिश्मा कपूर को लगता है कि बच्चों के साथ बातचीत करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, बच्चों के लिए सबसे जरूरी बात है कि हम उनसे बात करें। करिश्मा ने बताया कि बच्चों के लिए कैसे खाना बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे भी कम उम्र में बहुत कुछ करें, तो आपको घर का खाना दिलचस्प बनाना होगा।
बुधवार, 11 मार्च 2020
मेंटलहुड के लिये नर्वस है करिश्मा कपूर
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें