मुंबई 08 मार्च, बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का कहना है कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ अबतक नहीं देखी है। करिश्मा कपूर लंबे अरसे के बाद एक बार फिर से रूपहले पर्दे पर दस्तक दे रही हैं। करिश्मा वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ के जरिये कमबैक कर रही है। करिश्मा ने मेंटलहुड के प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई सारी शेयर की हैं। करिश्मा ने अपनी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। करिश्मा कपूर ने कहा, “मैं ईमानदारी से कहना चाहती हूं कि मैंने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस वक्त हम लोग तीन-चार शिफ्ट में एक दिन में काम किया करते थे। बिल्कुल भी समय नहीं हुआ करता था। इसी वजह से अपनी ही फिल्म नहीं देख पाते थे। शूटिंग के दौरान हम लोग एक दूसरे से बात नहीं करते थे। यह एक क्लासिक मूवी थी।” गौरतलब है कि वर्ष 1994 में प्रदर्शित अंदाज अपना अपना में करिश्मा के कपूर के अलावा रवीना टंडन, सलमान खान, आमिर खान, परेश रावल ,शक्ति कपूर जैसे सितारों ने एक साथ काम किया था।
रविवार, 8 मार्च 2020
करिश्मा ने अभी तक नहीं देखी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें