नयी दिल्ली 11 मार्च, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री कार्यालय पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनी हुई सरकारों को गिराने की बजाय उसे जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय को निर्वाचित सरकार गिराने पर नहीं बल्कि इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम गिर गए है उसका फायदा देश की जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री कार्यालय आप कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराने में लगे है, आपको ध्यान होना चहिए कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 35 फीसदी गिर गया है। क्या आप इसका लाभ पेट्रोल की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर से नीचे लाकर देश की जनता को दे सकते है। इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।”
बुधवार, 11 मार्च 2020
चुनी हुई सरकारें गिराने की बजाय जनहित पर ध्यान दें मोदी: राहुल गाँधी
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें