नयी दिल्ली 08 मार्च, दिल्ली के कुछ हिस्सों में पिछले दिनों हुई हिंसा की घटनाओं पर लोकसभा में बुधवार को चर्चा होगी। लोकसभा की कार्यसूची में बताया गया है कि 11 मार्च को प्रश्नकाल के बाद पहले सदन के पटल पर जरुरी कागजात रखवाये जाएंगे और उसके बाद दिल्ली के कुछ हिस्सों में कानून व्यवस्था की हालिया स्थिति पर चर्चा की जाएगी। इस कारण सदन में उस दिन शून्यकाल नहीं होगा। पिछले पूरे सप्ताह विपक्ष ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर सदन में जोरदार हंगामा किया था। जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही थी और कोई चर्चा नहीं हो सकी थी। सदन में एक भी दिन प्रश्नकाल या शून्यकाल भी नहीं हुआ। सरकार ने पहले ही कहा था कि वह होली के बाद संसद के दोनों सदनों पर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। इसके बावजूद विपक्ष तत्काल चर्चा और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ा रहा।
रविवार, 8 मार्च 2020
दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में बुधवार को होगी चर्चा
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें