नयी दिल्ली, 10 मार्च, कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने जो त्यागपत्र साझा किया है, उस पर नौ मार्च की तिथि है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सिंधिया को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने को स्वीकृति प्रदान की।" सिंधिया के भाजपा में जाने की संभावना है। उनके कांग्रेस छोड़ने से अब मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है।
मंगलवार, 10 मार्च 2020
सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया गया
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें