भागलपुर 05 मार्च, बिहार में भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के चयन में हुई अनियमितता को लेकर जिलाधिकारी ने आज बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) पूनम कुमारी के खिलाफ आरोप-पत्र (प्रपत्र 'क') गठित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने यहां बताया कि पीरपैंती में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत रिक्त पोषण क्षेत्रों के लिए सेविका और सहायिका के चयन के मामले में महिला पर्यवेक्षिका कंचन कुमारी एवं सजीदा खातून ने अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में सरकारी नियम एवं दिशा-निर्देश की अवहेलना करते हुए बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई लाभुकों की ओर से परिवाद पत्र दायर किया गया था।
गुरुवार, 5 मार्च 2020
बिहार : सेविका-सहायिका के चयन में अनियमितता को लेकर CDPO के खिलाफ आरोप-पत्र गठित
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें