मुंबई, 09 मार्च, बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल और मॉडल शर्लिन चोपड़ा का नया वीडियो वायरल हो गया है। शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपनी दिलकश तस्वीरों और कुछ बोल्ड अदाओं के लिए सुर्खियों में रहती हैं। शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं, उनकी बोल्ड तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर तहलका मचाती ही हैं, इसके अलावा उनके रैप भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। शर्लिन के बेबाक अंदाज़ और बोल्ड पर्सनैलिटी के कारण उनकी एक अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। शर्लिन ने महिला दिवस पर एक रैप सांग से सभी महिलाओं के लिए एक विशेष संदेश दिया है। शर्लिन अपनी रचनात्मकता के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने अपने गाने के माध्यम से समाज की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की है। वीडियो में शर्लिन महिलाओं के लिए समान अधिकार की बात कर रही हैं, यह वीडियो महिलाओं को कठिन परिस्थियों से लड़ने और उनके जोख़िम उठाने के लिए जागरुक करेगा।
मंगलवार, 10 मार्च 2020
शर्लिन चोपड़ा का नया वीडियो हुआ वायरल
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें