नयी दिल्ली, छह मार्च, सूचना आयुक्त बिमल जुल्का को शुक्रवार को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में जुल्का को केन्द्रीय सूचना आयोग में सीआईसी के पद की शपथ दिलाई। सुधीर भार्गव के 11 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद आयोग के प्रमुख का पद रिक्त था। आयोग में (सीआईसी) समेत सूचना आयुक्तों के 11 स्वीकृत पद हैं। अभी छह सूचना आयुक्त हैं। जुल्का के सीआईसी के रूप में नियुक्त होने के बाद पांच और सूचना आयुक्तों के पद रिक्त हैं।
शुक्रवार, 6 मार्च 2020
बिमल जुल्का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें