महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 134 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,895 - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 अप्रैल 2020

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 134 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,895

134-new-corona-case-in-maharashtra
मुंबई, 12 अप्रैल, महाराष्ट्र में रविवार को 134 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,895 पर पहुंच गई।  राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 113 मामले मुंबई शहर से हैं, सात मामले ठाणे जिले के मीरा भायंदर इलाके से हैं। अधिकारी ने बताया कि इनके अलावा चार मामले पुणे शहर से, नवी मुंबई,ठाणे शहर और वसई विरार से दो-दो तथा रायगढ,अमरावती,भिवंडी तथा पिंपरी चिंचवड से एक-एक मामले सामने आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: