जमशेदपुर : मानगो में फंसे राजमहल के मजदूरों की भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मदद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

जमशेदपुर : मानगो में फंसे राजमहल के मजदूरों की भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मदद

  • विधायक अनंत ओझा से लगाई थी मदद की गुहार

लॉकडाउन में साहिबगंज जिले के राजमहल के आठ मजदूर जमशेदपुर के मानगो में फंस गए, इसके बाद उन्होंने विधायक अनंत ओझा से मदद की अपील की. जिसके बाद अनंत ओझा के प्रयास से उन तक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मदद पहुंचाई.
bjp-help-labour-mango
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) : कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये घोषित लॉकडाउन में साहिबगंज जिले के राजमहल के आठ मजदूर मानगो के चेपापुल के पास आशियाना में फंसे थे. कई दिनों से उन्हें भोजन की कठिनाई हो रही थी. मजदूरों ने अपनी पीड़ा से राजमहल के विधायक अनंत ओझा को अवगत कराते हुए इस आपद स्थिति में मदद की गुहार लगाई. जिसके विधायक अनंत ओझा ने गुरुवार सुबह जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से मजदूरों की जानकारी देते हुए उचित सहयोग करने का आग्रह किया. फंसे हुए मज़दूर दिहाड़ी कामगार है, मजदूरों में नेपेन मंडल, नारद मंडल, मनोज मंडल, राजू मंडल, शंकर मंडल, छोटू मंडल, उमेश वर्मा और देवराज मंडल शामिल थे. 12 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी नेता विकास सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, कन्हैया ओझा, आजाद नगर मंडल अध्यक्ष निसार अहमद, सुशील शर्मा, टोनी सिंह, गोपाल यादव, संदीप सिंह ने सहयोग करते हुए एक सप्ताह की राशन सामग्रियां उपलब्ध कराया. मदद मिलने के बाद इन मजदूरों ने राजमहल विधायक अनंत ओझा और जमशेदपुर के भाजपा संगठन के प्रति कृतज्ञता जाहिर की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देशभर में उनके जैसे कई लोग फंसे हुए हैं, इस तरह की मदद सभई को मिलनी चाहिए.

कोई टिप्पणी नहीं: