नयी दिल्ली, 01 अप्रैल, केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए सीबीएसई के स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को सीधे अगली कक्षा में प्रोमोट किये जाने की सलाह दी है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने आज शाम ट्वीट कर यह जानकारी दी। डॉ पोखरियाल ने ट्वीट कर सी बी एर्स ई को सलाह दी कि पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों को सीधे अगली कक्षा में भेज दिया जाए। इसके अलावा 9 वीं और 11 वीं के छात्रों को स्कूलों द्वारा आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर उन्हें अगली कक्षा में भेजा जाए। यह सुझाव सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलो के लिए मान्य होगा।
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020
Home
देश
कोरोना: सीबीएसई के स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र सीधे अगली कक्षा में होंगे प्रमोट
कोरोना: सीबीएसई के स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र सीधे अगली कक्षा में होंगे प्रमोट
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें