मधुबनी : डीएम ने सभी कार्यालयों के कर्मियों की सुरक्षा हेतु मास्क की व्यवस्था का दिया आदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अप्रैल 2020

मधुबनी : डीएम ने सभी कार्यालयों के कर्मियों की सुरक्षा हेतु मास्क की व्यवस्था का दिया आदेश

dm-madhubani-order-mask-for-employee
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : जिलाधिकारी, डाॅ निलेश रामचन्द्र देवरे, द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए क्वारंटाइन सेन्टर/कैंप एवं आपदा राहत बचाव केन्द्र, विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा हेतु थ्री प्लाई मास्क का क्रय किया गया है। जिसे सभी कार्यालयों में आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के सभी प्रखंड में अवस्थित विभिन्न कार्यालयों यथा-सभी 39 थाना, 21 अंचल, सभी 21 प्रखंड, 21 बाल विकास परियोजना, 21 मनरेगा कार्यालय कुल 123 कार्यालयों के लिए मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही सभी पांचों अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालयों, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, मधुबनी में संचालित सभी कार्यालयों हेतु, नगर परिषद, मधुबनी, नगर पंचायत, जयनगर, झंझारपुर एवं घोघरडीहा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, कारा अधीक्षक, मधुबनी झंझारपुर एवं बेनीपट्टी के कार्यालय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना, मधुबनी, जिला स्तरीय सभी 20 पदाधिकारी हेतु, जिला नियंत्रण कक्ष, मधुबनी हेतु जिला नजारत उप-समाहत्र्ता, मधुबनी को, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष, मधुबनी, पुलिस लाईन, मधुबनी, समाहरणालय स्थित सभी 25 कार्यालय, जिला पदाधिकारी का गोपनीय कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मधुबनी एवं गोपनीय कार्यालय, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मधुबनी जिला, सभी अनुमंडलीय अस्पताल, जयनगर, झंझारपुर, फुलपरास तथा सदर अस्पताल, मधुबनी के लिए मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: