जमशेदपुर : ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक समाजिक कल्याण समिति का सहायता वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 अप्रैल 2020

जमशेदपुर : ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक समाजिक कल्याण समिति का सहायता वितरण

lalit-narayan-mishra-cultural-comitee-distribut-relief
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक समाजिक कल्याण समिति छोटागोविन्दपुर के द्वारा कोरोना वायरस लाँक डाउन के तहत सामाजिक भूमिका निभाते हुए ।शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यानि गोविन्दपुर ,जेम्को , लक्ष्मी नगर ,बागबेडा ,हरहरगुटू , जुगसलाई , वागुनहातु ,विरसानगर ,बारीडीह बस्ती और अन्य कई क्षेत्रों में निसहाय गरीब जरुरतमंद  के बीच  कच्चा  अनाज का वितरण किया गया । इसमें चावल 5 किलो ,आँटा 10 किलो ,दाल ,नमक ,आलू , सरसों तेल ,रिफाईन ,साबुन , तेल ,चुडा ,गुड  प्रत्येक परिवार के बीच जाकर वितरण किया गया ।यह कार्य लाँक डाउन तक लगातार जरूरत मंद को खोजकर दिया जायेगा । इस अभियान में  महासचिव शंकर कुमार पाठक ,कोल्हान विशवविद्यालय के कुलानुशासक डॉक्टर अशोक कुमार झा , झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार झा ,अशोक कुमार झा पंकज ,अजय झा ,बच्चन झा ,राजीव कुमार ठाकुर ,रंजीत झा ,सुजीत कुमार झा ,नव कांत झा  और फिल्मी कलाकार गोविन्द पाठक आदि अन्य कई लोग लगे थे । हरेक दिन मिथिला समाज के  जरूरतमंदों के साथ साथ अन्य समाज  के बीच  भी चिन्हित लोगों को सहायता पहुँचायी जा रही है । समाज के लोगों से आग्रह किया गया है कि वे जरूरतमंदों की जानकारी प्रत्येक  क्षेत्रों के चिन्हित लोगों की जानकारी उपलब्ध करायें । मिथिला समाज की ओर से अब तक यानि लाँक डाउन के पन्द्रहवें दिन तक 221 जरूरतमंदों परिवार के बीच राहत सामग्री पहुँचाने मे सफलता पायी है । संस्था के लोगों ने मिथिला समाज के सामर्थ्यवान लोगों से आग्रह किया कि संस्था के इस अभियान में सहयोग कर पुण्य का भागी बने ।

कोई टिप्पणी नहीं: