जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) कॅरोना वायरस के कारण मंदिर के दरवाजे भक्तो के लिए बंद कर दिए गए थे किंतु श्री राम नवमी उत्सव किये जा रहे थे सिर्फ पंडितजी एवम कमिटी के कुछ सदस्यों की उपस्थिति में। आज नवमी के दिन प्रातः 7 बजे अभिषेकम किया गया 8 बजे झंडा पूजा कर झंडा स्थापित किया गया 10.30 बजे से सिर्फ 6-7 सदस्यो की उपस्थिति में माता सीता का कल्याणम (विवाह) मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के साथ किया। राम मंदिर के सदस्यों द्वारा गरीबो एवम जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया जा रहा है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन 50 किलो खिचड़ी बनाकर बिस्टुपुर से एम जी एम अस्पताल तक के रास्ते मे सभी लोगो को भोजन दिया जाता है। इस कार्य मे कई भक्तो द्वारा दान स्वरूप नगद एवम सामग्री का सहयोग दिया जा रहा है। इस कार्य मे समिति के महामंत्री दुर्गा प्रसाद, अध्यक्ष श्री गोपाल कृष्णा, ज़म्मि भास्कर, श्याम, पी कुमार, श्रीनिवास, महेश, राजा पी आदि सहयोग कर रहे हैं।
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020
जमशेदपुर : आंध्र भक्त श्रीराम मन्दिरम में श्रीराम नवमी उत्सव मनाया गया
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें