मधुबनी : अशोक पासवान ने 120 जरुरतमंद परिवारों के बीच किया खाधान्न सामग्री का वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 अप्रैल 2020

मधुबनी : अशोक पासवान ने 120 जरुरतमंद परिवारों के बीच किया खाधान्न सामग्री का वितरण

relief-distribution-jaynagar
जयनगर/मधुबनी (अनुराग कुमार) सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पासवान के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण  मधुबनी जिला के जयनगर में सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व उप मुख्य पार्षद जयनगर के अशोक पासवान के नेतृत्व में लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर अशोक पासवान ने बताया गया कि‍ उनके द्वारा लगातार कोरोना संक्रमण को रोकने और बचाव के लिए जन जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए आग्रह किया।उन्होंने ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों से संपर्क कर रहे हैं। जिनके घर में खाद्य सामग्री नहीं है, वैसे लोगों को इसे उपलब्‍ध करा रहे हैं। आगे भी खाद्य सामग्री और अन्य जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराते रहेंगे। इस दौरान सदस्यों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में बताया। सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने की बात भी कही। वितरण में अशोक पासवान,मनोज पासवान सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: