नेपाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 109 हुई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 मई 2020

नेपाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 109 हुई

109-covid-affected-in-nepal
काठमांडू, नौ मई, नेपाल में कोरोना वायरस के सात नए मामले सामने आए हैं जिससे देश में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। नेपाल उन देशों में शामिल हैं जहां जानलेवा कोरोना वायरस के मामलों की संख्या कम है। नए मामलों में तीन महिलाएं और चार पुरुष हैं जिनकी उम्र 17 से 65 वर्ष के बीच है। महिलाएं उदयपुर जिले से हैं जबकि तीन पुरुष कपिलवस्तु जिले के और एक परसा जिले का है। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब संक्रमण के मामलों की संख्या 109 तक पहुंच गई है। इसने बताया कि अब तक इस बीमारी से 30 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: